
इजरायल की नेतन्याहू सरकार को झटका! सुप्रीम कोर्ट ने शिन बेट प्रमुख की बर्खास्तगी पर लगाई रोक
AajTak
नेतन्याहू की कैबिनेट ने सर्वसम्मति से रोनेन बार को बर्खास्त करने की मंजूरी दी थी. नेतन्याहू के कार्यालय ने घोषणा की थी कि बार की बर्खास्तगी 10 अप्रैल से प्रभावी होगी, लेकिन अगर सरकार को इससे पहले कोई नया प्रमुख मिल जाता है, तो यह फैसला जल्दी भी लागू हो सकता है.
इजरायल की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार को हटाने के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी है. अदालत ने कहा कि यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि इस मामले पर अंतिम सुनवाई नहीं हो जाती, जो 8 अप्रैल से पहले होगी.
इससे पहले, नेतन्याहू की कैबिनेट ने सर्वसम्मति से रोनेन बार को बर्खास्त करने की मंजूरी दी थी. नेतन्याहू के कार्यालय ने घोषणा की थी कि बार की बर्खास्तगी 10 अप्रैल से प्रभावी होगी, लेकिन अगर सरकार को इससे पहले कोई नया प्रमुख मिल जाता है, तो यह फैसला जल्दी भी लागू हो सकता है.
अटॉर्नी जनरल ने जताई आपत्ति
इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि कैबिनेट के पास बार को बर्खास्त करने का कोई कानूनी आधार नहीं है. उनका कहना है कि यह फैसला कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन कर सकता है.
शिन बेट ने हाल ही में 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास के हमले को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में स्वीकार किया गया था कि सुरक्षा एजेंसी से कुछ चूक हुई थी, जिससे हमास का हमला हुआ. लेकिन साथ ही, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नेतन्याहू सरकार की नीतियों ने इस हमले की पृष्ठभूमि तैयार की थी.
राजनीतिक विवाद तेज

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









