
इजरायल की अब फिलिस्तीन में एयरस्ट्राइक, वेस्ट बैंक के रिफ्यूजी कैंप में 12 लोग मारे गए
AajTak
इजरायली बलों ने गुरुवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें करीब 12 लोग मारे गए हैं. इजरायल पुलिस ने कहा कि हमले में हमास से जुड़ा एक शख्स मारा गया है. छापामार कार्रवाई के दौरान इजरायल ने 10 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है.
इजरायल और हमास के बीच जंग भयंकर रूप ले रही है. इजरायल ने अब फिलिस्तीन इलाकों में एयरस्ट्राइक की है. गुरुवार को इजरायली बलों ने हवाई हमला किया और कई ठिकानों पर धावा भी बोला है, जिसमें करीब 12 लोग मारे गए हैं. जबकि बड़ी संख्या लोग घायल हुए हैं. इजरायल का कहना है कि उसे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक्शन लिया और एक हमास से जुड़ा शख्स मार गिराया है.
शुक्रवार को फिलिस्तीनियों ने 10 लोगों का अंतिम संस्कार किया. ये लोग कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक शरणार्थी शिविर पर रुके थे. फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा, गुरुवार को हमले में करीब 12 लोग मारे गए हैं. जबकि इजरायल की पुलिस ने दावा किया है कि सिर्फ एक की मौत हुई है. इजरायली सेना ने कहा, वेस्ट बैंक में एक समूह को निशाना बनाया गया है, जो क्षेत्र में सैनिकों के लिए खतरा बन गए थे. वहीं, छापेमार कार्रवाई के दौरान 10 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है.
'7 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर बमबारी'
फिलिस्तीनी प्राधिकरण की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAFA ने कहा, इजरायल के साथ क्षेत्र की सीमा के पास तुल्करम से सटे नूर शम्स शरणार्थी शिविर में झड़प के दौरान दर्जनों फिलिस्तीनी घायल हुए हैं. बता दें कि वेस्ट बैंक में हिंसा तब से बढ़ गई है, जब इजरायल ने 7 अक्टूबर को हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की. गाजा पट्टी में जबरदस्त बमबारी की जा रही है.
'वेस्ट बैंक में 70 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए'
फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद से इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में 70 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मार डाला है और 800 से ज्यादा को गिरफ्तार किया है. इजरायली सेना ने कहा, उसने गुरुवार को नूर शम्स में वांछित संदिग्धों को पकड़ने, आतंकी ढांचे को नष्ट करने और हथियार जब्त करने के लिए छापेमारी की है. इजरायल की पुलिस ने कहा, हमास का एक रिजर्व सर्विस मेंबर मारा गया है. ये शख्स अंडरकवर यूनिट का हिस्सा था. हालांकि, उसका विवरण नहीं दिया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









