
'इजरायल कतर पर दोबारा हमला नहीं करेगा', ओवल ऑफिस में बोले ट्रंप, कहा- दोहा हमारा सहयोगी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कतर में हमास नेताओं पर हमला करने से पहले अमेरिका को कोई सूचना नहीं दी. वहीं, नेतन्याहू के ऑफिस ने इसे इज़रायल की स्वतंत्र कार्रवाई बताया और पूरी जिम्मेदारी ली. उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गाजा में शांति प्रयासों में सहयोग की अपील की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर में हमास नेताओं पर हमला करने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हमला पूरी तरह से इज़रायल का खुद का फैसला था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ओवल ऑफिस में ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने (इजरायल) हमें इस बारे में पहले नहीं बताया था. उन्होंने कहा कि कतर अमेरिका का अहम मित्र है और उन्होंने दोहा को भरोसा दिलाया कि इज़रायल फिर कतर पर हमला नहीं करेगा. साथ ही कहा कि दोहा एक बहुत अच्छा सहयोगी रहा है.
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि कतर में हमास नेताओं पर हमला पूरी तरह से इज़रायल की ओर से की गई स्वतंत्र कार्रवाई थी. साथ ही कहा कि इस हमले की योजना इजरायल ने खुद बनाई थी और इसे अंजाम भी इज़रायल ने दिया. हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.
संघर्ष समाधान में सहयोगी की भूमिका निभाए कतर
उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि कतर को संघर्ष समाधान में सहयोगी की भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कतर से कहा कि वह गाजा में बचे 48 बंधकों को छुड़ाने, हमास के हथियार डालने और गाजा के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मदद करे. रुबियो ने इज़रायल के पीएम नेतन्याहू के साथ मिलकर दोहा को रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









