
इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से विदेश में फंसे बड़े कारोबारी के बेटे-बहू, मदद की लगाई गुहार
AajTak
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है. जालना के स्टील उद्योगपति आशीष भाला के बेटे-बहू समेत चार लोग दुबई में फंसे हैं. उड़ान सेवाएं बंद होने से उनकी वापसी रुकी हुई है. परिवार के मुताबिक सभी सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग का असर अब विदेश में फंसे भारतीयों पर भी दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र के जालना के स्टील उद्योगपति आशीष भाला के बेटे नमन भाला और बहू इशिता भाला समेत चार लोग दुबई में फंसे हुए हैं. हालांकि परिवार के मुताबिक सभी सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है.
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को नमन भाला, उनकी पत्नी इशिता भाला और इशिता के माता-पिता नितीन चेचाणी तथा कल्पना चेचाणी पर्यटन के उद्देश्य से अबूधाबी-दुबई गए थे. चारों को 1 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन इसी दौरान मध्यपूर्व में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए. अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से कई उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं.
बहू-बेटे को किया गया दुबई शिफ्ट
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को अबूधाबी के पास हमले की घटना के बाद एहतियातन इन चारों को अबूधाबी से दुबई शिफ्ट किया गया. फिलहाल वो दुबई में अपने एक परिचित के घर पर सुरक्षित ठहरे हुए हैं.
नमन भाला के पिता और उद्योगपति आशीष भाला ने बताया कि भारतीय दूतावास उनके लगातार संपर्क में है और सभी की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने यह भी कहा कि अबूधाबी और दुबई में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है.
उड़ान सेवाएं बंद

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











