
इजरायल-ईरान जंग के बीच एयर स्पेस बंद, मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया प्लेन को लौटना पड़ा
AajTak
ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, वापस मुंबई लौट रही है.
कल अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गई. उसके बाद आज सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से लंदन के लिए उड़ा विमान भी कुछ देर बाद वापास लौट आया. इसकी वजह ईरान पर इजरायल का हमला बताया जा रहा है.
ईरान पर इजरायल का हमला होने के बाद ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129, जिसने आज सुबह शेड्यूल टाइम से 19 मिनट देरी यानी 5 बजकर 39 मिनट पर मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, वापस मुंबई लौट रही है.
दुनिया भर के एयरलाइनों ने रद्द की अपनी उड़ानें दरअसल, ईरान पर इजरायल के हमले के बाद ईरान का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है. इस वजह से उस रूट से जाने वाली सभी फ्लाइट या तो डाइवर्ट हो रही है, या फिर उन्हें अपने टेक ऑफ ओरिजन तक लौटना पड़ रहा है.
इजरायल, ईरान और इराक के ऊपर से गुजरने से बच रहे विमान फ्लाइटराडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक इजरायल की ओर से ईरान पर ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बाद शुक्रवार को तड़के ही एयरलाइनों ने इजरायल, ईरान और इराक के ऊपर से अपने हवाई क्षेत्र को खाली कर दिया.
हवाई यात्राएं हो रही प्रभावित यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित रखने के लिए एयरलाइनों ने उड़ानों को डायवर्ट या रद्द कर दिया. दुनिया भर में बढ़ते संघर्ष क्षेत्र एयरलाइन परिचालन को लेकर कई सारे दिक्कतें आ रही है. खासकर, यात्री सुरक्षा के लिए ऐसे मिसाइल और ड्रोन अटैक चिंता का विषय बनता जा रहा हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











