
इजरायली हमलों से गाजा में कोहराम, 2 दिन में 436 फिलिस्तीनियों की मौत, IDF ने नॉर्थ में शुरू की नाकाबंदी
AajTak
गाजा में इजरायली सेना ने कोहराम मचा रखा है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस लगातार हवाई हमले कर रही है. इन हमलों में पिछले दो दिनों में 436 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिसमें 183 बच्चे शामिल हैं. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही हैं. आईडीएफ के ताजा हमलों में गुरुवार को 71 लोगों की मौत हो गई.
गाजा में इजरायली सेना ने कोहराम मचा रखा है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस लगातार हवाई हमले कर रही है. इन हमलों में पिछले दो दिनों में 436 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिसमें 183 बच्चे शामिल हैं. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही हैं. आईडीएफ के ताजा हमलों में गुरुवार को 71 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इजरायली सेना ने कहा है कि वो अब फिलिस्तीनियों को साउथ से नॉर्थ गाजा में घुसने की इजाजत नहीं देगी.
गुरुवार को एक ऐलान में आईडीएफ ने कहा कि लोगों को नॉर्थ गाजा में घुसने या वहां से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. इसके साथ ही मेन नेशनल हाईवे के इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है. न्यूज पोर्टल अल जजीरा के एक संवाददाता ने बताया कि नॉर्थ और साउथ गाजा में इज़रायल द्वारा सुबह-सुबह किए गए हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 71 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन मौतों की पुष्टि की है.
आधी रात को किए गए इन हमलों ने कई घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें सोते हुए पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए. इसके कुछ घंटों के बाद ही आईडीएफ ने गाजा शहर सहित नॉर्थ गाजा पर नाकाबंदी शुरू कर दी. इसे सीजफायर के दौरान खोल दिया गया था. लेकिन अब आवाजाही से मना कर दिया गया है. केवल तटीय सड़क पर साउथ की ओर जाने की इजाजत दी गई है. आईडीएफ की चेतावनी के बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है.
इससे पहले इजरायल ने गाजा के बेत लहिया को अपना निशाना बनाया. इस हमले में 38 लोग मारे गए. कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हवाई हमले के बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई. लोग अपनों की जान बचाने के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए. कई अपनों को खोने के दुख मे रोते बिलखते नजर आए इस हमले में गाजा पट्टी में बना संयुक्त राष्ट्र का एक गेस्टहाउस भी इसकी जद में आ गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई.
गाजा पर इजरायल की ओर से हो रही इस दो तरफा कारर्वाई के तेज होने के कारण युद्ध क्षेत्रों से बाहर निकलने के आदेश से पहले ही कई फिलिस्तीनी अपना घर छोड़कर, ट्रकों और गाडि़यों में सामानों को लेकर बेत हनून से जबालिया की ओर भाग रहे हैं. बुधवार को वेस्ट बैंक में एक अंडरकवर यूनिट बेस का दौरा करते हुए इजरायली पीएम ने कहा कि जब तक हमास इजरायली बंधकों को रिहा नहीं कर देता गाजा में हवाई हमले जारी रहेंगे.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने यह हमले इसलिए कराए क्योंकि सीजफायर पर हो रही बातचीत आगे नहीं बढ़ रही थी. वहीं, हमास ने इजरायल के इन हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इजरायल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं. रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमास पर दबाव बनाने के लिए गाजा से मिस्र जाने वाले राफा क्रॉसिंग को बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसका मकसद मरीजों तक इलाज की पहुंच रोकना है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









