
इजरायली हमले में मारे गए 30 फिलिस्तीनी, IDF ने गाजा में बरामद किए 5 बंधकों के शव
AajTak
गाजा में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में आए दिन बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा रहे हैं. ताजा हमला सेंट्रल गाजा के दीर अल बलाह में एक स्कूल के पास 30 लोगों के मारे जाने की सूचना है. दूसरी तरफ इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी से पांच बंधकों के शव बरामद किए हैं.
पिछले 10 महीने से गाजा में हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है. हर रोज इजरायली सेना गाजा के किसी न किसी इलाके में भीषण हमले कर रही है. इसमें बेकसूर फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं. ताजा हवाई हमला सेंट्रल गाजा के दीर अल बलाह में स्थित एक स्कूल पर हुआ है. इसमें कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए है, जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इस हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि आईडीएफ ने दीर अल बलाह में स्कूल पर जबरदस्त हवाई हमला किया है, जिसमें 30 लोग मारे गए, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है. यह हमला वहां हुआ है, जो विस्थापित परिवारों की सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है.
गाजा से बरामद किए गए पांच इजरायली नागरिकों के शव
दूसरी तरफ आईडीएफ ने गाजा से पांच इजरायली नागरिकों के शव बरामद किए हैं. इनको हमास ने बीते साल दक्षिणी इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बना लिया था. जिन इजरायली बंधकों के शव मिले हैं, उनकी पहचान टीचर माया गोरेन, इजरायली सेना के मेजर रविद काट्ज़, मास्टर सार्जेंट ओरेन गोल्डिन, स्टाफ सार्जेंट टोमर अहिमास और सार्जेंट किरिल ब्रोडस्की के रूप में हुई है.
इजरायली सेना का कहना है कि बंधकों के शवों को खान यूनिस में एक ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया. आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, ''खान यूनिस में खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने ऑपरेशन चलाया, जिसमें 5 इजरायली बंधकों के शव मिले हैं. इनको 7 अक्टूबर को अगवा किया गया था, तब से वे गाजा में बंदी थे. सभी शवों को इजरायल भेज दिया गया है.''
हमास के कब्जे में अभी भी हैं 111 इजरायली नागरिक

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








