
इजरायली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने किया इस्तीफे का ऐलान, बताई पद छोड़ने की ये वजह
AajTak
गाजा में हुए सीजफायर के चंद दिनों के अंदर ही इजयरालयी डिफेंस फोर्सेस के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने चौंका देने वाला ऐलान किया है. उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए हमास के हमले के दौरान सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
गाजा में हुए सीजफायर के चंद दिनों के अंदर ही इजयरालयी डिफेंस फोर्सेस के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने चौंका देने वाला ऐलान किया है. उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए हमास के हमले के दौरान सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 7 मार्च को वो कार्यमुक्त हो जाएंगे.
आईडीएफ चीफ ने अपने इस्तीफे कहा है कि उनकी कमान के तहत इजरायली सेना राज्य की रक्षा करने के अपने मिशन में विफल रही है. उन्होंने जनवरी 2023 में तीन साल का कार्यकाल शुरू किया था. उनका इस्तीफा 6 मार्च से प्रभावी होगा. सुरक्षा चूक के कारण इस्तीफा देने वाले वो सबसे वरिष्ठ इजरायली अधिकारी हैं.
लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने लिखा है, ''7 अक्टूबर की सुबह मेरी कमान के तहत सेना इजरायल के नागरिकों की रक्षा करने के अपने मिशन में विफल रही. इजरायल ने भारी कीमत चुकाई. इस भयानक विफलता के लिए मेरी जिम्मेदारी हर दिन, हर घंटे मेरे साथ रहती है. मेरे जीवन के बाकी हिस्सों में भी मेरे साथ रहेगी.''
उधर, इजरायल और हमास के बीच सीजयफायर के बाद गाजा के ज्यादातर फिलिस्तीनी अपने घरों को लौट आए हैं. लेकिन उन्हें यहां भारी विनाश का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 15 महीने से विस्थापित अल-ब्यूरिज कैंप में रहने वाले फिलिस्तीनी जब अपने घरों को लौटे तो उन्हें यहां तबाही के सिवा और कुछ नहीं मिला.
ज्यादतर इमारतें जमीदोज हो चुकी हैं. खंडहर में तब्दील हो चुकी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि कई फिलिस्तीनी अपने घरों को पहचान भी नहीं पाए. वहीं कई अपने आसियानों को ढूढ़ते दिखें. अपने घरों को लौटे फिलिस्तीनी दोबारा जिंदगी शुरू करने के लिए फिर से अपने आवास को ठीक करने में जुट गए हैं.
संयुक्त राष्ट्र के आकलन के मुताबित इजरायल और हमास के बीच युद्ध की वजह से गाजा करीब-करीब तबाह हो चुका है. इसके पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर की जरूरत होगी. पिछले साल जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के टूटे हुए घरों को बनाने में साल 2040 तक का समय लग सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









