
इजरायली सेना ने रफाह में की एयरस्ट्राइक, फिलीस्तीनी शरणार्थियों के कैंप तबाह
AajTak
इजरायली सेना ने रफाह में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए, जिससे अब वह रह रहे शरणार्थियों में डर का माहौल है. इजरायली सेना की कार्रवाई में किसी के घायल या मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, शरणार्थियों के कई कैंप तबाह हो गए हैं.
गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रहा जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इजरायल ने गाजा के रफाह में बड़ी सैन्य कार्रवाई की है. इस सैन्य कार्रवाई में किसी के घायल या मौत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, वह लगे शरणार्थियों के कैंप को काफी नुकसान हुआ है. जिससे वह रह रहे शरणार्थियों में अब दहशत का माहौल है.
फिलिस्तीनियों के अनुसार, गाना वासियों के लिए एकमात्र सुरक्षित जगह रफाह को एक बार फिर निशाना बनाया है. इजरायली सेना ने यहां कई हवाई हमले किए, लेकिन इन हमलों को किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, यहां रह रहे शरणार्थियों के कैंप को भारी नुकसान हुआ है.
हमले से पहले दी लोगों को चेतावनी
रफाह में रह एक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इजरायली सेना से यहां रहने वाले लोगों को चेतावनी भरा फोन आया है और उनसे लोगों को क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा, क्योंकि उनके फाइटर प्लेन हमले के लिए तैयार हैं.
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में अधिकांश 2.3 मिलियन लोगों को विस्थापित कर दिया गया है और उनमें से 1 मिलियन से ज्यादा लोग अब मिस्त्र की सीमा पर रह रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा देश की दक्षिणी सीमा पर यू.एन. द्वारा बनाए गए टेंट और कार्डबोर्ड बॉक्स में रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इजरायली हमले में गर्भवती महिला की मौत, कोख में पल रही बच्ची को डॉक्टरों ने बचाया

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






