
इजरायली सेना ने ढूंढ निकाली हमास की सुरंग, सेना का दावा यहीं रखे गए थे 20 बंधक इजरायली नागरिक
AajTak
इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सैनिकों को एक होल्डिंग एरिया, सलाखों के पीछे पांच छोटे-छोटे कमरे, शौचालय, गद्दे और यहां तक कि एक बंधन बच्चे के द्वारा बनाई गई आर्ट मिली है. इस बच्चे को नवंबर में सात दिनों के युद्ध विराम के दौरान मुक्त कराया गया था.
इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच शनिवार को इजरायली सेना को गाजा पट्टी में एक किलोमीटर लंबी, फंसी हुई सुरंग मिली है. इस सुरंग के मिलने के बाद सैनिकों ने दावा किया कि हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के बाद लगभग 20 लोगों को यहां बंधक बना कर रखा था.
सुरंग से मिली आर्ट की कॉपी
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सैनिकों को एक होल्डिंग एरिया, धातु की सलाखों के पीछे पांच संकीर्ण कमरे, शौचालय, गद्दे और यहां तक कि एक बंधन बच्चे के द्वारा बनाई गई आर्ट मिली है. इस बच्चे को नवंबर में सात दिनों के युद्ध विराम के दौरान मुक्त कराया गया था. इजरायली सेना ने भूमिगत सुरंग से तस्वीरें जारी कीं, जिसमें हगारी ने कहा कि गाजा के खान यूनिस के दक्षिणी हिस्से में हमास के एक सदस्य के घर में सुरंग का पता लगाया गया था.
सुरंग से नहीं मिला कोई बंधन: सेना सैनिकों ने सुरंग में एंट्री की तो उनका सामना आतंकवादियों से हुआ और एक मुठभेड़ में आतंकवादियों को मार गिराया. हालांकि, सुरंग में कोई भी बंधक नहीं मिला है.
इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि उनके सैनिकों ने गाजा में जिस सुरंग की खोज की थी, उसका उपयोग गवाहों के अनुसार, लगभग 20 बंधकों को रखने के लिए किया गया था... अलग-अलग समय पर कठोर परिस्थितियों में, दिन के उजाले के बिना, कम ऑक्सीजन के साथ घनी हवा में, और भयानक उमस, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है. इनमें से कुछ बंधकों को कतर की मध्यस्थता में नवंबर में हुए संघर्ष विराम के दौरान हमास ने रिहा कर दिया था. इजराइल का कहना है कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के दौरान पकड़े गए 130 से अधिक लोग अभी भी गाजा पट्टी में हैं.
बाइडेन की मांग को लगा झटका इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने शनिवार से कहा कि इजरायल ने युद्ध के बाद गाजा में फिलिस्तीनी संप्रभुता का विरोध किया है. इससे युद्ध के बाद फिलिस्तीन को राज्य के दर्जे वाली अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मांग को झटका लगा है. नेतन्याहू का ये बयान तब आया जब दोनों नेताओं ने शनिवार (20 जनवरी) को एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य बनाने के संभावित समाधानों के बारे में बातचीत कर रहे थे. जिसमें सुझाव दिया गया कि एक रास्ते में गैर-सैन्यीकरण सरकार शामिल हो सकती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










