
इजरायली सेना का वेस्ट बैंक में सबसे घातक हमला, हमास के 8 लड़ाकों सहित 37 लोगों की मौत
AajTak
वेस्ट बैंक में इजरायली सेना का सबसे घातक सैन्य ऑपरेशन जारी है. इस मिलिट्री ऑपरेशन में अब तक हमास के 8 लड़ाकों सहित 37 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही आईडीएफ ने हमास के एक कमांडर सहित आठ लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है.
गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायली सेना का अब तक का सबसे घातक ऑपरेशन जारी है. इजरायली सेना यहां जमीन से लेकर आसमन तक हमला कर रही है. सोमवार को इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में कई फिलिस्तीनियों के घर जमींदोज कर दिए. इसके साथ ही सड़कों को भी उखाड़ दिया. आईडीएफ के मिलिट्री ऑपरेशन में अब तक हमास के 8 लड़ाकों सहित 37 लोग मारे गए हैं.
इजरायली सेना का कहना है कि वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी बस्तियों में हमास के कई लड़ाके छिपे हुए हैं. इसके साथ ही यहां हमास के मददगार भी रह रहे हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है. वहीं यहां रहने वाले फिलिस्तीनियों का कहना है कि उनके बस्तियों में कोई हमास का लड़ाका नहीं हैं. सभी आम लोग हैं. इजरायली सेना बेवजह उन लोगों को निशाना बना रही है. उन्हें जान से मार रही है.
इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने हमास के एक बड़े कमांडर सहित आठ लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है. मारे गए लड़ाकों में दाराज तुफाह बटालियन में नुखबा कंपनी के कमांडर अहमद फ़ोजी नज़र मुहम्मद वाडिया और हमास की पैराग्लाइडिंग यूनिट के सदस्य शामिल हैं. 7 अक्टूबर को वाडिया ने पैराग्लाइडर का इस्तेमाल करके नेटिव हाअसारा के लोगों पर हमला किया और वहां जमकर नरसंहार किया था.
वेस्ट बैंक में पिछले एक हफ्ते से जारी इजरायली सैन्य अभियान में अब तक 29 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इजरायली सेना का दावा है कि मारे गए ज्यादातर हमास के लड़ाके हैं, वहीं फिलिस्तीनियों का कहना है कि मारे गए सभी आम फिलिस्तीनी हैं. अरब-इजरायल जंग के दौरान इजरायल ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैक पर कब्जा कर लिया था और ये कब्जा अबतक बरकार है.
इजरायली सेना ने सोमवार को गाजा शहर के अल जिटौन में स्थित सफद स्कूल पर हवाई हमला करके तबाह कर दिया. इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हमला जबरदस्त था. इसका अंदाज़ स्कूल के मलबों और चारों तरफ उठे धूल मिट्टी के गुबार ले लगाया गया. हमले के बाद लोग राहत बचाव में लगे रहे. लोगों को निकालने की कोशिश की गई.
गाजा शहर के इस स्कूल सैकड़ों विस्थापित फिलिस्तीनियों ने शरण लिया हुआ है. इजरायल का ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र के पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए हमास और इज़रायल थोड़े समय के लिए सहमत हुए हैं. अल ज़िटौन इलाके में भी टीकाकरण अभियान चल रहा है. आईडीएफ ने रफाह में भी कई घरों को उड़ा दिया. करीब 11 महीने से हमास और इज़रायल के बीच जंग जारी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









