
इजरायली संसद से वहां के अखबारों तक PM मोदी के दौरे की धमक, जेरूसलम पोस्ट के फ्रंट पेज पर छाए
AajTak
पीएम मोदी के इजरायल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा सहयोग, तकनीक, कृषि और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत और अहम समझौते होने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर इजरायल रवाना हो रहे हैं. उनकी यह यात्रा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आमंत्रण पर हो रही है. पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है. इससे पहले वह 2017 में इजरायल गए थे और इस यहूदी देश का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे. पीएम मोदी के हालिया दौरे को लेकर इजरायल के राजनीतिक और मीडिया हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इजरायल के संसद भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है.
इजरायली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने X पर नेसेट की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में, आज रात नेसेट को भारतीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया है.' इस यात्रा को इजरायल और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही गहरी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया गया है. इजरायल की संसद 'नेसेट' (Knesset) से लेकर वहां के प्रमुख अखबारों तक पीएम मोदी के दौरे की व्यापक चर्चा हो रही है.
इजरायल के प्रमुख अखबार जेरूसलम पोस्ट (The Jerusalem Post) ने अपने फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को प्रमुखता से जगह दी है. अखबार ने हिंदी और हिब्रू में 'नमस्ते' को अपनी फ्रंट पेज हेडलाइन बनाई है और लिखा है, 'दो प्राचीन देश एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं'. अखबार ने भारत-इजरायल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी बताते हुए लिखा है कि पीएम मोदी का यह दौरा द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई दे सकता है.
In tribute to Prime Minister @narendramodi, the Knesset is illuminated tonight in the colors of the Indian flag 🇮🇳 pic.twitter.com/YxWswwOX69
प्रधानमंत्री मोदी अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मिलेंगे. मोदी और नेतन्याहू भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस एंड सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, वाटर मैनेजमेंट, ट्रेड और इकोनॉमी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी इजरायली संसद को संबोधित भी करेंगे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









