
इजरायली संसद को संबोधित करेंगे PM मोदी, स्पीकर बोले- 'सदन खाली नहीं रहेगा'
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे के दौरान नेसेट को संबोधित करेंगे. लेकिन विपक्ष ने उनेके संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है. नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने विपक्ष की धमकी का जवाब देते हुए कहा कि खाली सीटों को पूर्व सांसदों से भरा जाएगा, लेकिन सदन आधा खाली नहीं रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी वहां नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे. इजरायल में विपक्ष ने पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है, इस पर स्पीकर अमीर ओहाना ने जवाब दिया है कि वो नेसेट में खाली सीटों को पूर्व सांसदों से भर देंगे.
दरअसल, इजरायल में विपक्ष ने शर्त रखी है कि पीएम मोदी के संबोधन में प्रोटोकॉल के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बुलाया जाए. नेशनल ब्रॉडकास्टर 'कान' ने बताया कि विपक्षी पार्टी 'येश आतिद' की सांसद मेइराव बेन-अरी ने अमीर ओहाना से ऐसा नहीं होने पर पीएम मोदी के संसदीय संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है.
सांसद मेइराव बेन-अरी की धमकी पर अमीर ओहाना ने कहा, 'चिंता न करें, मैं आपसे वादा करता हूं कि पीएम मोदी आधे खाली सदन को संबोधित नहीं करेंगे. बेशक, सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष यित्जाक अमित को भाषण में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.'
'हमारी वजह से भारत को शर्मिंदा...'
विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने सांसदों से कहा, 'अगर गठबंधन भारत के प्रधानमंत्री के साथ विशेष सत्र के दौरान उच्च न्यायालय के अध्यक्ष का बहिष्कार करता है, तो हम बहस में शामिल नहीं हो पाएंगे. हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से भारत को शर्मिंदा होना पड़े और एक अरब लोगों के देश के प्रधानमंत्री यहां आधी खाली नेसेट के सामने खड़े हों.'
विपक्ष की धमकी पर ओहाना का सवाल

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









