
'इजरायली राजदूतों को निकाल दें, कारोबार एकदम बंद कर दें मुस्लिम देश', भड़के ईरान ने OIC बैठक में की ये अपील
AajTak
फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के युद्ध के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से इजरायल पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है. साथ ही ईरान ने कहा है कि जिन मुस्लिम देशों के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध हैं, वह अपने यहां तैनात इजरायली राजदूतों को बर्खास्त कर दें.
फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल की जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी की बैठक में सभी सदस्य देशों से इजरायल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की अपील की है. ईरान ने कहा है कि संगठन के सभी सदस्य देश इजरायल के साथ तेल समेत अन्य तरह के सभी कारोबार पर प्रतिबंध लगा दें. साथ ही जिन सदस्य देशों के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध हैं, वह इजरायली राजदूतों को बर्खास्त कर दें.
दरअसल, मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल में ब्लास्ट होने की वजह से बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी. इसी पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में ओआईसी की एक आपातकाल बैठक बुलाई गई. इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान शामिल हुए और इजरायल पर बैन लगाने की अपील की.
ईरान के विदेश मंत्री ने बैठक में कहा कि सभी मुस्लिम देश इजरायल पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दें, जिनमें तेल से लेकर सभी चीजें शामिल हों. साथ ही जिस मुस्लिम देश के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध हैं, वह देश तत्काल रूप से अपने यहां इजरायली राजदूतों को बर्खास्त कर दें.
वहीं ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इजरायल की ओर से गाजा में हो रहे संभावित युद्ध अपराधों को दर्ज करने के लिए इस्लामिक वकीलों की एक टीम भी बनाई जानी चाहिए.
गाजा के अस्पताल ब्लास्ट में 500 से ज्यादा लोगों की मौत मंगलवार शाम गाजा के अल अहली अस्पताल में हुए एक रॉकेट अटैक में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस अटैक पर इजरायल का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि, इजरायल इस ब्लास्ट के पीछे अपना हाथ नहीं बता रहा है. इजरायल का दावा है कि यह ब्लास हमास के रॉकेट से ही हुआ है, जो दिशा भटकते हुए अस्पताल पर जाकर गिर गया. दुखद बात है कि जिन लोगों की अस्पताल में मौत हुई, उन सभी ने वहां युद्ध से बचने के लिए शरण ली थी.
ईरान और तुर्की से इजरायल को मिल रही लगातार धमकियां फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच युद्ध से ईरान और तुर्की पूरी तरह बिफरे हुए हैं. यह दोनों देश इस युद्ध में लगातार फिलिस्तीन की वकालत कर रहे हैं. साथ ही इजरायल को धमकी भी दे रहे हैं कि अगर गाजा में तबाही नहीं रोकी गई तो यह युद्ध और भी कई मोर्चों पर शुरू हो जाएगा.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.




