
इजरायली दूतावास के पास धमाका करने वाले अब तक फरार, संसद सुरक्षा चूक से कनेक्शन समेत तीन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
AajTak
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल' का पता लगाना कठिन है, लेकिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टेक्निक्स और आस-पास के नंबरों की मदद से हम यह पता लगा रहे हैं कि उस क्षेत्र के आसपास कौन लोग थे, जहां ये विस्फोट हुआ था.
दिल्ली के VVIP इलाके चाणक्यपुरी में इजरायली दूतावास के पास मंगलवार रात को धमाका हुआ था. इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस, NIA और NSG की टीमें लगी हुई हैं. पुलिस ने कहा कि एक्टिव मोबाइल नंबरों की 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल' की डिटेल्स खंगाली जाएगी.
पुलिस ने विस्फोट के बाद अपनी जांच तेज कर दी है और 2 संदिग्धों की पहचान की है, जो विस्फोट से कुछ समय पहले घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए कैमरे में कैद हुए थे.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल' का पता लगाना कठिन है, लेकिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टेक्निक्स और आस-पास के नंबरों की मदद से हम यह पता लगा रहे हैं कि उस क्षेत्र के आसपास कौन लोग थे, जहां ये विस्फोट हुआ था.
पुलिस ने कहा कि कई अलग-अलग सोशल मीडिया एप्लिकेशन हैं, जिनकी जांच करने की जरूरत है और संबंधित कंपनियों से भी बातचीत की जाएगी. आज सीनियर पुलिस ऑफिसर्स की एक टीम ने संसद के आसपास के इलाके का दौरा भी किया, ताकि यह जांच की जा सके कि संसद की सुरक्षा में सेंध और इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बीच कोई संबंध है या नहीं.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है और नए साल के जश्न और हाल ही में हुई 2 घटनाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर इलाकों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि इजरायल दूतावास और दिल्ली में यहूदी प्रतिष्ठानों के आसपास के इलाकों को सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा गया है. साथ ही पुलिस को दिल्ली में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है.
पुलिस के मुताबिक उन्होंने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज की निगरानी शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि वह हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्पेशल टीमें विस्फोट के समय और विस्फोट से पहले गुजरने वाले सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ऐसी सभी गाड़ियों की पहचान करेंगे. अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड की गलियों से कई सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए गए हैं.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










