
इजराइल के बेरूत पर अटैक के बाद हिज्बुल्लाह का पलटवार, 200 से ज्यादा रॉकेट दागे
AajTak
इजरायल की ओर से बेरूत पर किए गए हमले के बाद लेबनान के हिज्बुल्लाह ने पलटवार किया है. हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे. हिज्बुल्लाह के हमले से एक दिन पहले बेरूत में इजराइल ने बड़ा हवाई हमला किया था, इसमें 29 लोग मारे गए थे.
इजरायल की ओर से बेरूत पर किए गए हमले के बाद लेबनान के हिज्बुल्लाह ने पलटवार किया है. हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे. वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि तेल अवीव के पास कई घर तबाह हो गए जबकि कई घरों में आग की लपटें देखी गईं. बता दें कि हिज्बुल्लाह के हमले से एक दिन पहले बेरूत में इजराइल ने बड़ा हवाई हमला किया था, इसमें 29 लोग मारे गए थे.
इजराइल ने हिज्बुल्लाह के नियंत्रण में आने वाले दक्षिणी उपनगरों पर भी हमला किया था, यहां पिछले दो सप्ताह में बमबारी काफी तेज हो गई है, हिज्बुल्लाह ने बेरूत पर हमलों का जवाब तेल अवीव को निशाना बनाकर देने की कसम खाई थी, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने तेल अवीव और उसके आस-पास के दो सैन्य ठिकानों पर सटीक मिसाइलें दागी हैं.
पुलिस ने कहा कि तेल अवीव के पूर्वी हिस्से में पेटाह टिकवा के इलाके में कई जगहों पर रॉकेट गिरे हैं, कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. इज़राइली सेना (IDF) ने कहा कि पड़ोस पर सीधे हमले से घरों में आग लग गई और वे तबाह हो गए.
आईडीएफ ने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल पर 240 रॉकेट दागे थे, जिनमें से कई रॉकेट को इंटरसेप्ट कर दिया गया. इस हमले के बाद इजरायल के अधिकांश हिस्सों में सायरन बज रहे थे. छर्रे लगने से कम से कम चार लोग घायल हो गए.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में उत्तरी इज़राइली शहर नाहरिया में एक इमारत की छत से टकराते हुए एक रॉकेट दिखाई दे रहा है. लेबनान में सुरक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. वहीं, IDF ने कहा कि उसने "जानबूझकर नागरिक इमारतों के बीच में स्थित कमांड सेंटरों" को निशाना बनाया. शनिवार को इजरायल ने बेरूत के केंद्र पर अपने सबसे घातक और सबसे शक्तिशाली हमलों में से एक को अंजाम दिया था. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को मरने वालों की संख्या 20 से बढ़ाकर 29 कर दी. इसने कहा कि शनिवार को कुल 84 लोग मारे गए थे, जिससे अक्टूबर 2023 से मरने वालों की संख्या 3,754 हो गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











