
इकोनॉमी से लेकर हेल्थ सर्विसेस तक... 14 साल बाद कंजर्वेटिव से क्यों छिनी सत्ता? जानें सुनक की हार के 5 कारण
AajTak
पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटेन एक के बाद एक कई संकटों का सामना कर रहा है, जो सुनक सरकार की हार का सबसे बड़ा कारण हैं. इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण अर्थव्यवस्था है. देश निम्न विकास दर से जूझ रहा है और अन्य प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत खराब प्रदर्शन कर रहा है. 2023 में, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सिर्फ 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस साल की शुरुआत में मंदी आ गई.
ब्रिटेन में 14 साल सत्ता में रहने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. सुनक ने हार स्वीकार करते हुए आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली और जीत के लिए लेबर पार्टी को बधाई दी. सत्ता विरोधी लहर, गिरती अर्थव्यवस्था से लेकर आप्रवासन और खराब स्वास्थ्य सेवा तक कंजर्वेटिव पार्टी की हार के कई अहम कारण हैं.
सुस्त अर्थव्यवस्था
पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटेन एक के बाद एक कई संकटों का सामना कर रहा है, जो सुनक सरकार की हार का सबसे बड़ा कारण हैं. इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण अर्थव्यवस्था है. देश निम्न विकास दर से जूझ रहा है और अन्य प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत खराब प्रदर्शन कर रहा है. 2023 में, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सिर्फ 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस साल की शुरुआत में मंदी आ गई.
बढ़ती हुई महंगाई
अर्थव्यवस्थ के साथ-साथ कॉस्ट ऑफ लिविंग की लागत भी एक बड़ा संकट है. अक्टूबर 2022 में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और हाल ही में इसमें कमी आई है. लेकिन इसने ब्रिटेन को गरीब और उसके नागरिकों को नाराज कर दिया है.
चरमरा रहीं सार्वजनिक सेवाएं

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









