
इंस्टाग्राम सेंसेशन 'Kumari Aunty' के फूड स्टॉल पर पुलिस का एक्शन, मसीहा बन आए CM रेड्डी
AajTak
आसपास वाली दुकानों के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि महिला को सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सजा मिली है. लोग पुलिस की इस कार्रवाई की काफी आलचोना कर रहे हैं.
सोशल मीडिया सेंसेशन इस महिला का फूड स्टॉल पुलिस ने बंद करा दिया था. वो लोगों के बीच 'Kumari aunty' के नाम से फेमस हैं. कुमारी आंटी हैदराबाद में चावल और चिकन, मटन की दुकान चलाती हैं. वो पिछले दो महीनों में वायरल हो गईं और लोग बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा होने लगे थे. जिसकी वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम लगने लगा.
इसी वजह से पुलिस ने उनका फूड स्टॉल बंद करवा दिया. जबकि आसपास वाली दुकानों के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि महिला को सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सजा मिली है.
लोग पुलिस की इस कार्रवाई की काफी आलचोना कर रहे हैं.इस मामले ने जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी उनकी मदद के लिए आगे आए.
उन्होंने डीजीपी और शहरी विकास मंत्रालय से अपने फैसले को पलटने का आग्रह किया है. हैदराबाद के माधापुर में रैदुराम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिज जाम से राहत के लिए मंगलवार को उनका स्टॉल बंद करा दिया था और कुमारी आंटी से इसे कहीं और शिफ्ट करने को कहा.
कुमारी आंटी माधापुर में आईटीसी कोहीनूर चौराहे के पास सड़क किनारे अपना स्टॉल लगाती हैं. जिस पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है. ट्रैफिक से जुड़ी दिक्कतों के कारण लोगों ने काफी शिकायत की थी.
जिसके बाद पुलिस ने दुकान को बंद करने का आदेश दे दिया. कुमारी आंटी ने अपना बिजनेस बंद होने के बाद कहा कि उन्हें ये काम करते हुए 13 साल से अधिक हो गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












