
इंसानों जैसे रोबोट ने बनाया रिकॉर्ड, 106KM तक नॉनस्टॉप चला पैदल
AajTak
इंसानों का तरह चलने वाला ह्यमुनॉयड रोबोट ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार कर लिया है. इस रोबोट ने नॉन स्टॉप 106 किलोमीटर का सफर तय करके दिखाया है. यह एक चाइनीज रोबोट है और इसका नाम Agibot A2 है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मैराथन में दौड़ने वाले एथलीट्स को टक्कर देने के लिए इंसानों जैसे दिखने वाला रोबोट आ चुका है. साथ ही इस रोबोट ने गिनीज बुक ऑफ रिकोर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है. इस ह्यमुनॉइड रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद से 106.28 किलोमीटर की दूरी तय करके दिखाई.
दरअसल, यह एक चाइनीज रोबोट है और इसका नाम Agibot A2 है. इस रोबोट ने 106.286 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसने ना सिर्फ लोगों को हैरान कर दिया बल्कि एक नया रिकॉर्ड तक बना डाला है. यह किसी ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी के लिए है.
दो शहरों के बीच चला पैदल
Agibot A2 ने 10 नवंबर से 13 नवंबर के बीच में सुझोउ से शंघाई तक का सफर तय किया. इस रोबोट ने अपने इस सफर में हाईवे, शहर की सड़कों और भीड़-भाड़ वाले पब्लिक प्लेस से गुजरते हुए सफर पूरा किया.
यह भी पढ़ें: आ गया डांसर रोबोट, बताया- दुनिया का सबसे पावरफुल Robot, देखें वीडियो
दूरी तय करने में लगाया दो दिन का समय

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












