
इंसानों की तरह सोचने लगेगी मशीन! OpenAI के इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर क्यों मच गया है बवाल
AajTak
ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI में Sam Altamn की वापसी हो गई है. इस वापसी के चलते OpenAI ने सभी का ध्यान खींचा और उसके एक नए प्रोजेक्ट Q* के बारे में भी जानकारी मिली है. प्रोजेक्ट Q* एक AGI टूल है. यह प्रोजेक्ट इंसानों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OpenAI में सैम ऑल्टमैन की वापसी हो चुकी हैं. पिछले हफ्ते 5 दिनों तक चली उठा-पटक के बाद कंपनी की कमान एक बार फिर Sam Altman से पास आ गई है. OpenAI आज के समय की एक जानी-मानी AI टेक्नोलॉजी फर्म है और बीते साल इसने ChatGPT को पेश किया था.
वैसे तो कंपनी ने Sam Altman को निकलाने की वजह एक ब्लॉग में बताई थी. कंपनी में ऑल्टमैन की वापसी के साथ ही एक नई जानकारी सामने आई है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. हम बात कर रहे हैं Project Q* की. आखिर प्रोजेक्ट Q* क्या है? और इसकी वजह से सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकालने की नौबत क्यों आई.
दरअसल, OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा Sam Altman को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद OpenAI के रिसर्चर्स का एक लेटर सामने आया था. रिपोर्ट्स की मानें, तो रिसर्चर्स ने बोर्ड को लेटर लिखकर एक खतरे की जानकारी दी थी.
उन्होंने डायरेक्टर्स को एक पावरफुल AI के बारे में बताया, जो इंसान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अब इस रहस्यमयी AI ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है.
ये भी पढ़ेंः कदमों में AI की दुनिया! Steve Jobs को जो करने में लग गए 12 साल, Sam Altman ने 5 दिन में कर दिया
रिपोर्ट्स के आने के बाद OpenAI के प्रोजेक्ट Q* (क्यू स्टार) ने सभी का ध्यान खींचा है. यह एक नए प्रकार की AI खोज है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को थी, जबकि इस पर काम लंबे समय से चल रहा था.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










