
इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ा दिखा तेंदुआ... दिलचस्प है क्रूगर नेशनल पार्क के ये वायरल Video
AajTak
क्रूगर नेशनल पार्क में एक तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तब चर्चा का विषय बन गया जब वह मानव की तरह अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया.
एक तेंदुआ शिकार की टोह में इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ा दिखा. वह काफी देर तक पिछले दोनों पैरों पर खड़ा रहा और किसी चीज की टोह लेता दिखा. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है. जहां तेंदुआ इंसान की तरह सीधा खड़ा दिख रहा है. किसी आदमी की तरह वह दूर-दराज इलाके में अपनी शिकार की टोह लेता दिखाई दिया. वह काफी देर तक उसी स्थिति में दोनों पैरों पर एकदम सीधा खड़ा रहा.
पिछले दोनों पैरों पर सीधे खड़ा हो गया तेंदुआ दो पैरों पर खड़े होकर अपने आसपास के इलाके पर नजर रखते इस तेंदुआ का वीडियो सफारी प्रेमी मैरी टार्डन ने अपने कैमरे में कैद किया था. अब यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस फुटेज को सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लोकप्रिय पेज 'लेटेस्ट साइटिंग्स - क्रूगर' पर शेयर किया गया था.
क्रूगर नेशनल पार्क है वीडियो इस पोस्ट का कैप्शन था- यह तेंदुआ इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ा है. जब यह तेंदुआ किसी इम्पाला पर घात लगा रहा था, तो बेहतर व्यू के लिए लिए अचानक अपने पिछले पैरों पर बैठ गया. फिर, जो हुआ वो काफी अनोखा दृश्य था. तेंदुआ अचानक से अपने पिछले पैरों पर बिल्कुल इंसानों की तरह सीधा खड़ा हो गया, ताकि उसे और बेहतर और स्पष्ट झलक मिल सके. ऐसा करते हुए वह इतना सहज लग रहा था कि मानो वह हमेशा ऐसा ही करता है -मैरी टार्डन द्वारा चित्रित.
एक भारतीय वनसेवा के अधिकारी ने भी शेयर किया वीडियो भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने भी एक्स पर एक पोस्ट में यह वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वह तेंदुआ दो पैरों पर खड़ा होकर अपने खाने को देख रहा है. तेंदुए धरती पर सबसे बहुमुखी जीवों में से एक हैं. क्रूगर की तरफ से.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











