
इंदौर: रोज होती थी पिटाई, 6 साल की बच्ची ने घर छोड़ा, मां पर दर्ज हुआ मुकदमा
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 6 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. बच्ची का आरोप है कि मां उसके पिता से लड़ती है और उसे भी मारती है. एरोड्रम थाना पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ केस तहत केस दर्ज किया गया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 6 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. बच्ची का आरोप है कि मां उसके पिता से लड़ती है और उसे मारती है. एरोड्रम थाना पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ केस तहत केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां गुस्सैल स्वभाव की है और उसका पति से भी लंबे समय से विवाद चल रहा है. बच्ची को चाइल्ड लाइन ने कुछ दिन पहले रेस्क्यू किया था. उस समय उसके शरीर पर चोट के निशान थे. तब से बच्ची वहीं पर रह रही है. चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के अनुसार यह मामला पहली बार 31 दिसंबर 2020 को जानकारी में आया था. चाइल्ड लाइन को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के आम्रकुंज इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी बच्ची को रोज पीटती है. जनवरी 2021 में चाइल्ड लाइन ने एरोड्रम पुलिस की मदद से बच्ची को रेस्क्यू किया था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









