
इंदौर के ललवानी 11 लाख मतों से, कांग्रेस के रकीबुल हुसैन 10 लाख वोटों से... सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट
AajTak
इंदौर से भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी 11.72 लाख वोटों के अंतर से जीते, हालांकि यहां उनका मुकाबला नोटा से था. इसके अलावा, कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने असम के धुबरी से 10.12 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करके दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है.
लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार उम्मीदवारों समेत कम से कम पांच उम्मीदवारों ने सबसे अधिक अंतर से जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इंदौर से भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी 11.72 लाख वोटों के अंतर से जीत के साथ इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं.
कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने असम के धुबरी से 10.12 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करके दूसरा सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड बनाया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीत दर्ज की - जो तीसरा सबसे बड़ा अंतर है. इसके बाद भाजपा के सीआर पाटिल हैं, जिन्होंने गुजरात के नवसारी से 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.
अमित शाह ने 7.44 लाख वोटों से हासिल की जीत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर से 7.44 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. सबसे अधिक जीत के अंतर का पिछला रिकॉर्ड भाजपा की ही प्रीतम मुंडे के नाम था, जिन्होंने अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र के बीड से 6.96 लाख से अधिक वोटों से उपचुनाव जीता था.
यह भी पढ़ें: बीजेपी 240, कांग्रेस 99... यहां देखें पूरी लिस्ट, किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
नवसारी से तीन बार सांसद रहे पाटिल ने 2019 में 6.89 लाख वोटों से जीत हासिल करके दूसरे सबसे बड़े अंतर का रिकॉर्ड बनाया था और इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना से 5.40 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की. 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में भाजपा के गुजरात के उम्मीदवार राजपालसिंह जादव पंचमहल (5.09 लाख) और हेमंग जोशी वडोदरा (5.82 लाख), इसके भोपाल के उम्मीदवार आलोक शर्मा (5.01 लाख) और मंदसौर (5 लाख से अधिक) से सुधीर गुप्ता शामिल हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











