
इंतजार खत्म! Mika Singh को मिली दुल्हनिया, 12 साल पुरानी दोस्त को चुना हमसफर
AajTak
मीका सिंह ने अपनी सबसे करीबी और स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना है. मीका सिंह से शादी रचाने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब मीका की वोटी बनने का उनका सपना सच हो गया है.
इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह को आखिरकार उनकी दुल्हनिया मिल गई है. मीका सिंह ने अपनी सबसे करीबी और स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना है. मीका सिंह से शादी रचाने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब मीका की वोटी बनने का उनका सपना सच हो गया है.
12 साल पुराने दोस्त हैं मीका सिंह और आकांक्षा
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का साथ काफी पुराना और खास है. मीका सिंह और आकांक्षा पुरी करीब 10-12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है. लेकिन अब दोनों की दोस्ती का गहरा रिश्ता प्यार में बदल गया है और यही वजह है कि मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुना है.
मीका सिंह की दुल्हन बनने का सपने लेकर आई थीं 12 लड़कियां मीका सिंह से शादी रचाकर उनकी दुल्हन बनने का सपना लेकर सिंगर के स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों ने एंट्री की थी. हर लड़की के साथ मीका सिंह का खास बॉन्ड देखने को मिला. लेकिन इन 12 में से सिर्फ तीन लड़कियां ही मीका सिंह के दिल में खास जगह बनाकर टॉप 3 में पहुंच पाई थीं.
टॉप 3 में आकांक्षा पुरी के अलावा पंजाब की नीत महल और कोलकाता की प्रांतिका दास ही पहुंच पाईं. शो के अंत तक नीत और प्रांतिका के साथ मीका सिंह का एक खूबसूरत बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने को मिली. नीत और प्रांतिका ने मीका सिंह के दिल में जगह बनाकर उनकी जीवनसाथी बनने की पूरी कोशिश की, लेकिन मीका सिंह की 12 साल पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली.
मीका सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें आकांक्षा, नीत और प्रांतिका तीनों में खास दोस्त नजर आता है, लेकिन उनके लिए वोटी आकांक्षा पुरी हैं.आकांक्षा को वरमाला और कंगन पहनाकर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के खूबसूरत सफर को पूरा किया. हालांकि, मीका सिंह ने शो में आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं रचाई है, सिर्फ एक्ट्रेस को अपने हमसफर के तौर पर चुना है. अब देखते हैं कि फैंस को मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की ग्रैंड वेडिंग कब देखने को मिलेगी.

80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से जुड़ा नया अपडेट भी मिलेगा। इस शो में आपको बॉलीवुड की और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही दो दीवाने शहर में फिल्म का रोमांटिक टीजर भी रिलीज हो चुका है जो दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.











