
इंतजार खत्म, Google Maps अब बताएगा आपको कौन सा फ्लाईओवर लेना है, मेट्रो टिकट का भी ऑप्शन
AajTak
Google Maps ने भारतीयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स को शामिल किया है. इसमें Flyover Alert से लेकर मेट्रो टिकट तक खरीदने का ऑप्शन दिया गया है. यह आपको संकरी सड़कों से भी बचाएगा. बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस के लिए इसमें AI का इस्तेमाल किया है. इसमें EV चार्जिंग स्टेशन की भी इंफोर्मेशन को शामिल किया है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google Maps Flyover Alert Feature: Google Maps में एक फीचर का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं. दरअसल कई बार Google Maps की वजह से लोग गलत फ्लाइओवर ले लेते हैं जिसकी वजह से काफी टाइम और फ्यूल कंज्यूम होता है. क्योंकि अभी तक गूगल मैप्स आपको साफ तौर पर ये नहीं बताता कि कौन सा Flyover लेना है और कौन सा नहीं लेना. अब कंपनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है.
भारत में Google Maps के नए फीचर को जारी किया है. ये फीचर्स फॉर व्हीलर्स वालों के लिए काफी यूजफुल साबित होंगे. भारत में टोटल 6 नए फीचर्स को जारी किया है, जिनमें AI का इस्तेमाल किया है. इसमें फ्लाई ओवर अलर्ट, EV चार्जिंग स्टेशन की इंफोर्मेशन, मेट्रो टिकट, इंसिडेंट रिपोर्ट जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि इन फीचर्स की मदद से यूजर्स को ज्यादा बेहतर एक्युरेसी मिलेगी.
Google ने बताया है कि यह नेविगेशन सिस्टम सबसे ज्यादा फॉर व्हीकर चालाकों को फायदा देगा. भारत में कई फॉर व्हीलर यूजर्स को गूगल मैप्स संकरी सड़कों या कहीं की पतली सड़कों पर ले जाता है, जहां अक्सर कार फंस जाती हैं, या फिर फ्लाईओवर पड़ने की जानकारी नहीं मिलती है, तो वे रास्तों से भटक जाते हैं. यह फीचर अभी 8 शहरों के लिए जारी किए हैं, जिसमें हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, इंदोर, भोपाल और भुवनेश्वर आदि के नाम हैं. आइए इन फीचर्स के बारे में एक-एक करके जानते हैं.
भारत में कार चालते समय जब Google Maps का यूज करते, तो फ्लाइओवर के दौरान एक समस्या का सामना करना पड़ता है. जब अनजान रास्तों पर होते हैं, तो फ्लाइओवर पर चड़ने या उतरने की जानकारी नहीं मिलती है. ऐसे में वह मिस हो जाता है. ऐसे में गूगल मैप्स का यह Flyover Alerts काफी काम आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Google Maps यूज करना पड़ा भारी, नदी में जा गिरी कार, पुलिस ने जारी की वॉर्निंग
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, यहां अब बहुत से लोग इलेक्ट्रिक कार और टू व्हीलर को खरीद रहे हैं. ऐसे में गूगल मैप्स का EV Charging स्टेशन वाला फीचर्स यूजर्स के लिए बड़े ही काम का साबित हो सकता है. इस फीचर के आने के बाद EV यूजर्स बड़ी ही आसानी अपने रूट पर आने वाले EV Charging स्टेशन की जानकारी मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











