
इंतजार खत्म! भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 15, कंपनी ने बताया लॉन्च डेट
AajTak
OnePlus 15 को नवंबर में ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के साथ ही इसकी बिक्री भारत में स्टार्ट हो जाएगी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या खास फीचर्स हैं.
OnePlus 15 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब कंपनी ने अब ग्लोबल लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है. 13 नवंबर को OnePlus 15 लॉन्च होगा. इसकी बिक्री भी 13 नवंबर से ही स्टार्ट हो जाएगी
OnePlus के मुताबिक़ ये फ़ोन इंडिया में 13 नवंबर को शाम के 7 बजे लॉन्च होगा और सेल 8 बजे से स्टार्ट हो जाएगी. यानी ग्लोबल लॉन्च के साथ ही ये भारत में बिकने लगेगा. ये कंपनी का फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है.
चूंकि ये फ़ोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके तमाम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑलरेडी आ चुके हैं. OnePlus 13 का डिज़ाइन बदल चुका है और कैमरा मॉड्यूल नया है.
OnePlus 15 में क्या मिलेगा?
OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ इसमें 16GB रैम भी मिलेगा जो LPDDR5X है. कंपनी ने इस बार AI पर काफी फ़ोकस रखा है और इस फ़ोन में कई फीचर्स AI से लैस हैं.
OnePlus 15 में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है और इसके साथ 165Hz फास्ट रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है. पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है और ये ऐडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












