
इंतजार कर रहे थे यात्री, अचानक बस स्टैंड में जा घुसी KSRTC BUS, पांच लोगों की मौत
AajTak
मंगलुरु के तलपाडी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. केएसआरटीसी (KSRTC) बस ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू होकर बस स्टैंड में घुस गई. हादसे में पांच लोगों की जान चली गई जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. मृतकों में एक ही परिवार के तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कर्नाटक–केरल सीमा पर मंगलुरु के तलपाडी इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) की एक यात्री बस अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई और सीधे बस स्टैंड में घुस गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. वहीं इस हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बस कर्नाटक से केरल की ओर जा रही थी, जैसे ही बस तलपाडी के पास पहुंची, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया. चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वो काबू नहीं पा सका और बस तेज रफ्तार में बस स्टैंड में घुस गई.
बस हादसे में पांच लोगों की मौत
हादसे के समय बस स्टैंड पर कई लोग मौजूद थे. रिपोर्ट के अनुसार, चार लोग वहीं खड़े थे जो बस की चपेट में आ गए. इनमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा एक बच्चा भी गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ बैठा.
पास ही खड़ी एक ऑटो रिक्शा में बैठे कुछ लोग भी बस की टक्कर से घायल हो गए. कुल सात घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को बचने का मौका ही नहीं मिला.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








