
इंतजार करती रही दुल्हन, बॉर्डर पर पुलिस ने रोका दूल्हा, कहा- 14 दिन बाद आना बारात लेकर
AajTak
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दुल्हनियां लेने उत्तराखंड जा रहे दूल्हे को बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात को राज्य में एंट्री देने से मना कर दिया.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दुल्हनियां लेने उत्तराखंड जा रहे दूल्हे को बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात को राज्य में एंट्री देने से मना कर दिया. जब इस बात की जानकारी लड़की पक्ष को हुई, तो वे बॉर्डर पर पहुंच गए. पुलिस ने जब उन्हें मामला समझाया, तो वे भी शांत रह गए. पुलिस ने अब 14 दिन बार फिर से बारात लाने के लिए कहा है. (रिपोर्ट- सौरभ) पीलीभीत शहर से सटे गांव चंदोई से बारात उत्तराखंड के खटीमा जा रही थी. बताया गया है कि बारात अपने तय समय पर गंतव्य की ओर रवाना हो गई. इस बारात में 40 से 45 लोग शामिल थे. बारातियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया जा रहा था, लेकिन उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचते ही पुलिस ने बारात को रोक लिया. यूपी-उत्तराखंड सीमा पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. सबसे पहले दूल्हे का कोरोना टेस्ट किया गया. दूल्हे की रिपोर्ट जब सामने आई, तो सभी हैरान रह गए. यहां बारात तो छोड़िये दूल्हा ही कोरोना पॉजिटिव निकला. यह रिपोर्ट देख अन्य बाराती सन्न रह गए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











