
इंडोनेशिया में गे जोड़े को 85 कोड़े मारने का आदेश, कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दिखा था कपल
AajTak
दुनिया के कई देशों में समलैंगिकता अब भी अपराध की श्रेणी में आती है, जबकि कुछ देशों में इस कानून में बदलाव किए जा रहे हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर अब भी सार्वजनिक तौर पर कड़ी सजा दी जाती है.
दुनिया के कई देशों में समलैंगिकता अब भी अपराध की श्रेणी में आती है, जबकि कुछ देशों में इस कानून में बदलाव किए जा रहे हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर अब भी सार्वजनिक तौर पर कड़ी सजा दी जाती है.
इंडोनेशिया में समलैंगिकता पर कड़ी कार्रवाई
ताजा मामला इंडोनेशिया के आचे प्रांत का है, जहां दो छात्रों को समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में सजा सुनाई गई है. यह मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है. 24 और 18 साल के इन दोनों छात्रों को 7 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों को दोनों पर समलैंगिक होने का शक हुआ था, जिसके बाद उन्हें एक किराए के कमरे में नग्न अवस्था में गले मिलते हुए पकड़ा गया था.
कोर्ट ने 'अवैध संबंधों' का दोषी करार दिया
24 फरवरी, 2025 को इस्लामी शरिया कोर्ट ने तीन जजों की बेंच के साथ मामले की सुनवाई की. मुख्य जज सकवाना ने कहा कि दोनों छात्रों के समलैंगिक संबंधों का प्रमाण कानूनी रूप से साबित हो चुका है. अदालत ने 24 वर्षीय छात्र को 85 और 18 वर्षीय छात्र को 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई.
100 कोड़ों की सजा से मिली राहत, लेकिन कठोर सजा बरकरार

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











