
इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश से भूस्खलन, 8 लोगों की मौत, 80 से अधिक लापता
AajTak
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि कुदरती आपदा में 82 लोग मलबे के नीचे दब गए, उनकी तलाश की जा रही है. 24 लोग इस आपदा से बच निकलने में सफल रहे.
इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई. शनिवार को हुए इस कुदरती आपदा में 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं. गहरे कीचड़ के कारण राहतकर्मियों को बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल, जावा द्वीप में लगातार कई दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के बाद पश्चिम जावा प्रांत के वेस्ट बांडुंग जिले में तबाही मच गई. पहाड़ी इलाकों से कीचड़, चट्टानें और पेड़ नीचे आ गिरे, जिससे करीब 34 घर मलबे में दब गए.
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि इस हादसे में 82 लोग मलबे के नीचे दब गए, उनकी तलाश की जा रही है. 24 लोग इस आपदा से बच निकलने में सफल रहे.
भूस्खलन का सबसे अधिक असर पासिर कुनिंग बस्ती में हुआ, जहां आठ शव बरामद किए गए. राहतकर्मी और स्थानीय निवासी मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं.
स्थानीय प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही किसी भी स्थिति में हलचल या गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई देने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है.
बता दें कि पिछले साल नवंबर में भी इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ था. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी और कुछ लोग लापता हो गए थे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








