
इंडिया He है या She? राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़ी बहस, जानें किसका तर्क है सही
AajTak
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा 'India remembers her #flyingSikh'. इसी एक बात को लेकर ट्विटर ट्रोल्स दाना-पानी लेकर राहुल गांधी पर चढ़ बैठे.
Rahul Gandhi Tweet: देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात कोरोना से निधन हो गया. पूरे देश ने उनके गुजरने पर ट्विटर के माध्यम से उन्हें अपनी श्रृद्धांजलियां दी मगर राहुल गांधी अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल्स का शिकार हो गए. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा 'India remembers her #flyingSikh'. इसी एक बात को लेकर ट्विटर ट्रोल्स दाना-पानी लेकर राहुल गांधी पर चढ़ बैठे. जरूर शशि थरूर ने इंग्लिश पढ़ाई है इस पप्पू को. मिल्खा सिंह जी को महिला बना दिया pic.twitter.com/YByw5Yga4d Get your gender checked before you change someone's.... pic.twitter.com/1Em1iVr0g5 Her.. 😳😳😳 pic.twitter.com/WhpSKkBh6r लोगों ने ट्वीट के जवाब में लिखा की उन्हें 'India remembers his #flyingSikh' लिखना चाहिए था मगर उन्होंने his के स्थान पर her लिखकर इंडिया का जेंडर ही बिगाड़ दिया. लोग उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते-उड़ाते शशि थरूर तक जा पहुंचे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












