
'इंडिया हमारा बाप है...', हार के बाद रऊफ-सलमान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
AajTak
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में अपना दम दिखाया. पाकिस्तान की हार के बाद फैंस और विशेषज्ञों ने टीम और कप्तानी की जमकर आलोचना की। हारिस रउफ और सलमान अली आगा सबसे ज्यादा निशाने पर हैं.
एशिया कप में तीन बार भारत से मुंह की खाने और फिर ट्रॉफी गंवाने के बाद पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है. हो भी क्यों न. फैंस ने अति उत्साह और बड़बोलेपन से भरी अपनी टीम को 14 दिन में 3 बार मौका दिया. लेकिन तीनों ही बार भारत ने उसे बुरी तरह हराया. फाइनल में मिली हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने कहा, 'इंडिया हमारे बाप थे और बाप रहेंगे.' भले ही एक फैन का ये बयान थोड़ा विवादित लगे लेकिन ये उसकी निराशा को साफ दिखाता है कि कैसे पाकिस्तानी टीम ने अपने देश के फैंस को सिर्फ और सिर्फ हताश किया है.
इस बार भले ही किसी पाकिस्तानी फैन के टीवी तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं तैर रहा. लेकिन उनके शब्दों के प्रहार उनके दिल टूटने का इशारा करने के लिए पर्याप्त हैं.
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी जब फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हों, तो...', जीत के बाद आजतक से बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
हारिस रऊफ पर खूब भड़क रहे पाकिस्तानी
भारत से मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी फैंस के सबसे ज्यादा निशाने पर रहे हारिस रऊफ. जिन्होंने फाइनल मैच में 22 गेंद पर 50 रन खर्च कर दिए और कोई विकेट नहीं झटक सके.एक पाकिस्तानी पत्रकार उमर जावेद ने कहा, 'हारिस रउफ के साथ देश साझा करना वास्तव में थकाने वाला है.'
पूर्व कप्तान और कोच मोहम्मद यूसुफ ने कहा, 'हारिस ने कई बार आखिरी ओवर में मैच गंवाया है. उन्हें गेंद नहीं देनी चाहिए थी. 2022 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ भी उन्होंने बचाव नहीं किया. हम उनके साथ क्या करें?'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












