
'इंडिया आउट' कैंपेन से मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का इनकार, बोले- विदेशी सेना की मौजूदगी से हुई समस्या
AajTak
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ 'इंडिया आउट' कैंपेन से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उनके देश को विदेशी सैन्य मौजूदगी से समस्याओं का सामना करना पड़ा है. उन्होंने पीएम मोदी का अपमान करने वाले मंत्रियों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी बताई और कहा कि सभी की प्रतिष्ठा होती है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ "इंडिया आउट" अभियान चलाने के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके देश को विदेशी सेना की मौजूदगी से "गंभीर समस्या" का सामना करना पड़ा है. वह अमेरिका दौरे पर हैं, जहां न्यूययॉर्क में वह यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की सभा में हिस्सा लेंगे. इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में भारत से संबंधित आरोपों के जवाब दिए.
मुइज्जू ने स्पष्ट किया, "हम कभी भी किसी एक देश के खिलाफ नहीं रहे हैं. यह 'इंडिया आउट' नहीं है. मालदीव विदेशी सेना की मौजूदगी के साथ एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है." उन्होंने यह भी कहा, "मालदीव के लोग अपने देश में एक भी विदेशी सैनिक नहीं चाहते हैं." भारत और मालदीव के बीच तब तनाव बढ़ गए जब मुइज्जू पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रपति बने.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का आना भारत के लिए क्या लेकर आएगा, क्या मालदीव, बांग्लादेश की तरह बदलेगा समीकरण?
मुइज्जू पर चीन समर्थक होने के आरोप
मुइज्जू पर चीन समर्थक होने के आरोप लगते रहे हैं और कहा जाता है कि इसी वजह से वह चनाव भी जीत सके. मसलन, उनपर यह आरोप लगते रहे हैं कि इंडिया आउट कैंपेन में उनका हाथ है. हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया और बताया कि उन्होंने अपने मंत्रियों के खिलाफ एक्शन भी लिया है.
पीएम मोदी के अपमान करने वालों पर लिया एक्शन

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









