
इंडिया आई Porsche की ये तेज रफ्तार EV कार, सिंगल चार्ज में जाएगी 480 किमी
AajTak
भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है. तभी तो एंट्री लेवल से लेकर लक्जरी सेगमेंट तक में एक के बाद एक इलेक्ट्रिक कार इंडियन मार्केट में लॉन्च हो रही हैं. अब इस कड़ी में Porsche की एक लक्जरी कार का नाम भी जुड़ गया है, जो ना सिर्फ बेहद तेज रफ्तार है बल्कि सिंगल चार्ज में 480 किमी तक दौड़ भी लगाती है. बता दें कि हाल ही में Porsche ने अपनी इलैक्ट्रिक कार Taycan को भारतीय बाजार में उतारा है. यह तेज रफ्तार कार महज 2.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. वीडियो में जानें इसकी कीमत और शानदार फीचर.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











