
इंडियन बैंक में लॉकर तोड़कर ज्वेलरी चुराने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
AajTak
चंदौली में 2 महीने पहले इंडियन बैंक के लॉकर को तोड़कर कुछ बदमाशों ने लाखों की ज्वेलरी चुरा ली थी. पुलिस ने एक आरोपी को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी पर 25000 रुपए का इनाम भी रखा गया था. पुलिस ने कहा कि अन्य 4 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में 2 महीने पहले इंडियन बैंक में लॉकर तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. जबकि इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अशोक मंडल नाम के इस आरोपी की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से हुई है. उधर पुलिस का दावा है कि इस गैंग के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, 31 जनवरी की रात चंदौली में इंडियन बैंक की ब्रांच में नकाबपोश चोरों ने सेंधमारी की और 4 दर्जन से ज्यादा लॉकर तोड़कर उसमें रखी लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. सुबह जैसे ही इस वारदात की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया. बैंक में लगा सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से बैंक की पिछली दीवार को काटा और उसके बाद बैंक में घुसे.
पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान सर्विलांस की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात का एक आरोपी पश्चिम बंगाल में मौजूद है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अशोक मंडल नाम के इस आरोपी को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया और चंदौली ले आई.
अन्य राज्यों में भी करते हैं इसी तरह चोरी पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है वह काफी हैरान कर देने वाली है. चंदौली पुलिस के अनुसार बदमाशों का यह गैंग उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बैंक और ज्वेलरी की दुकानों को अपना निशाना बनाता है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूछताछ की जा रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








