
इंडियन आइडल: रेखा के दिल को छू गई दानिश की परफॉर्मेंस, शगुन देकर कही ये बात
AajTak
इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स और जजों ने रेखा के साथ बहुत बढ़िया वक्त गुजारा, जहां उन्होंने अपने कुछ किस्से भी सुनाए. रेखा का उत्साह और उमंग देखकर सभी उनकी खूबसूरती और उनके शांत स्वभाव के कायल हो गए.
इस वीकेंड इंडियन आइडल का मंच पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा, क्योंकि इस मंच पर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा खास मेहमान बनकर पहुंचेंगी. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स और जजों ने रेखा के साथ बहुत बढ़िया वक्त गुजारा, जहां उन्होंने अपने कुछ किस्से भी सुनाए. रेखा का उत्साह और उमंग देखकर सभी उनकी खूबसूरती और उनके शांत स्वभाव के कायल हो गए. इस दौरान दानिश ने मुकद्दर का सिकंदर और हे नाम रे जैसे गानों पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद सभी जजों ने दानिश पर तारीफों की बरसात कर दी. रेखा भी उनकी परफॉर्मेंस पर इतनी फिदा हुईं कि उन्होंने दानिश को शगुन के रूप में कुछ पैसे भी दिए. उन्होंने पैसों से दानिश की नजर भी उतारी.More Related News













