
इंडिगो संकट में वायरल हुआ जसपाल भट्टी का ये वीडियो, लोग बोले-पहले ही बता दिया था
AajTak
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना कर रही है. यह संकट बीते छह दिनों से लगातार जारी है और इसका असर देशभर के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर साफ देखा जा सकता है. यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, कई उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं और रविवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. इसी अफरा-तफरी के बीच सोशल मीडिया पर मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी का एक पुराना कॉमेडी वीडियो अचानक वायरल हो गया है, जिसे लोग मौजूदा इंडिगो हालात से जोड़कर देख रहे हैं.
यह वीडियो साल 1995 में प्रसारित हुए जसपाल भट्टी के टीवी शो ‘Full Tension’ के एक एपिसोड का है. इसमें जसपाल भट्टी ने ‘SOS Airlines’ नाम की एक काल्पनिक एयरलाइन के कर्मचारी का किरदार निभाया था.
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में?
इस कॉमेडी स्केच में अभिनेता विवेक शौक मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं. एयरपोर्ट के बाहर उनकी मुलाकात जसपाल भट्टी से होती है, जो पहले उनका सामान गाड़ी से उतारने में मदद करते हैं. इसके बाद वही जसपाल भट्टी टिकट काउंटर पर बैठकर टिकट काटते नजर आते हैं, फिर खुद ही चेक-इन काउंटर संभालते हैं और आखिर में यह भी कहते हैं कि जरूरत पड़ी तो प्लेन भी वही उड़ाएंगे.
इस पर जब उनसे वजह पूछी जाती है, तो कहते हैं कि एयरलाइन में स्टाफ की भारी कमी है. इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस एयरलाइन का नाम SOS यानी ‘Shortage of Staff’ है.
देखें ये वायरल वीडियो

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











