
इंडिगो और अकासा के 10 विमानों में बम होने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में हलचल
AajTak
विमान कंपनियों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को एक बार फिर से 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है जिसके बाद एविएशन सेक्टर में हडकंप मच गया. इनमें पांच फ्लाइट इंडिगो और पांच फ्लाइट अकासा एयरलाइंस की हैं.
विमान कंपनियों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को एक बार फिर से 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है जिसके बाद एविएशन सेक्टर में हडकंप मच गया. इनमें पांच फ्लाइट इंडिगो और पांच फ्लाइट अकासा एयरलाइंस की हैं.
इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स को लेकर बयान जारी किया है. एक बयान में इंडिगो ने कहा, 'मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं.'
वहीं दूसरे बयान में इंडिगो ने कहा, 'हम दिल्ली से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 11 से जुड़ी स्थिति से वाकिफ हैं. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं.'
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं. इस वजह से उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा व उनके समय बदलना पड़ा.
नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है. इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










