
इंटर कास्ट मैरिज की तो सुसाइड कर लेंगे, लड़की ने बताई घर की कहानी
AajTak
क्या आप भी किसी से प्यार करते हैं और अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे से साथ बिताना चाहते हैं? लेकिन इंटर-कास्ट मैरिज के चलते आपके पेरेंट्स नहीं मान रहे हैं. अक्सर लोगों को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है. तो अगर आप भी इस स्थिति में फंसे हुए हैं तो आइए जानते हैं किस तरह से आप इंटर-कास्ट मैरिज के लिए अपने पेरेंट्स को राजी कर सकते हैं.
इंटर-कास्ट मैरिज वह होती है जिसमें लोग अपनी कास्ट में शादी ना करके किसी दूसरे कास्ट की लड़की या लड़के से शादी करते हैं. भारत में कुछ समय पहले तक इंटरकास्ट मैरिज को काफी खराब माना जाता था और अपनी कास्ट में ही शादी करने पर ज्यादा जोर दिया जाता था लेकिन अब समय के साथ लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है. लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इसके बिल्कुल खिलाफ हैं. हाल ही में एक लड़की ने इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर अपनी बातें शेयर की हैं और एक्सपर्ट्स से मदद मांगी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
लड़की ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है और एक लड़के से बहुत प्यार करती है जो एक अच्छा इंसान है. लड़की ने बताया कि हम दोनों की कास्ट अलग है. वह पटेल है और मैं जैन. लड़की ने यह भी बताया कि हमारे घर वाले इंटर-कास्ट मैरिज के सख्त खिलाफ हैं. घर वाले शादी को लेकर इमोशनल ब्लैकमेलिंग भी करते हैं. लड़की ने बताया, मेरे घर वाले मुझे कई बार यह धमकी दे चुके हैं कि अगर मैंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की तो वह सुसाइड कर लेंगे. मैं बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हूं क्योंकि यह स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है. लड़की ने कहा, हम दोनों अपने परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ शादी करना चाहते हैं. तो मैं कैसे इस शादी के लिए अपने घर वालों को राजी करूं?
क्या है एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट कहते हैं कि लोगों की सोच को बदलना काफी मुश्किल होता है. ये बहुत अच्छी बात है कि आप अपने घर वालों के निर्णय का सम्मान कर रहे हैं और उनके आशीर्वाद के बिना कोई फैसला नहीं ले रहे हैं.
आपको अपने परिवार की सोच को बदलने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, आपको लगातार मेहनत करनी होगी. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घरवालों को मनाने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद लें.
पेरेंट्स को इस शादी के लिए मनाने के साथ ही आप उन्हें इस बात का भी एहसास दिलाएं कि आखिर क्यों आप उस इंसान से शादी करना चाहती हैं. साथ ही उन्हें अपने पार्टनर से बात करने के लिए मनाएं लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें ऑर्डर ना दें, वरना स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है. इसके अलावा यह भी जानने की कोशिश करें कि इंटर-कास्ट मैरिज के लिए मना करने की उनकी क्या वजह है. जबतक आप उन्हें नहीं समझेंगे, तबतक आप अपनी बात भी उन्हें नहीं समझा पाएंगे. इस स्थिति से निपटने के लिए काफी संयम बरतने की जरूरत होती है तो जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें और पेरेंट्स को अपना टाइम लेने दें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












