
इंटर्न से व्हाइट हाउस की प्रवक्ता तक... कौन हैं कैरोलिन लेविट जिनके होठों को 'मशीनगन' बता रहे ट्रंप?
AajTak
कैरोलिन ने कम्युनिकेशन और पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने कॉलेज में ही ब्राडकास्टिंग क्लब की स्थापना की थी. 2017 में जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति बने थे. उस समय कैरोलिन व्हाइट हाउस में इंटर्न थीं. 2022 में न्यू हैम्पशायर से वह कांग्रेस की उम्मीदवार भी रहीं लेकिन चुनाव हार गई थीं.
वह स्टार हैं. बेहतरीन शख्स हैं. अब तक अमेरिका को ऐसी प्रेस सेक्रेटरी नहीं मिली होगी. उनका चेहरा, उनका दिमाग बेमिसाल है. उनके होंठ.. और जब वह बोलती हैं तो उनके होंठ मशीन गन की तरह लगते हैं... ये शब्द हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के और वह यहां जिस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वह हैं कैरोलिन लेविट.
27 साल की कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी हैं. वह व्हाइट हाउस की अब तक की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव हैं. खूबसूरत और बेहद तेज-तर्रार लेविट दरअसल ट्रंप की गुडबुक्स में हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल में उन्होंने जनवरी 2025 में इस पद की शपथ ली थी.
कैरोलिन ने कम्युनिकेशन और पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने कॉलेज में ही ब्राडकास्टिंग क्लब की स्थापना की थी. 2017 में जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति बने थे. उस समय कैरोलिन व्हाइट हाउस में इंटर्न थीं. 2022 में न्यू हैम्पशायर से वह कांग्रेस की उम्मीदवार भी रहीं लेकिन चुनाव हार गई थीं.
कैरोलिन का जन्म 24 अगस्त 1997 को अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में हुआ था. उनका पालन-पोषण एक रोमन कैथोलिक परिवार में हुआ. उन्होंने 2019 में कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त ली.
कैरोलिन ने अपने करियर की शुरुआत व्हाइट हाउस से की. वह 2017 में इंटर्न के तौर पर व्हाइट हाउस से जुड़ी थीं. उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेस ऑफिस में काम किया. उन्होंने 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के बाद न्यूयॉर्क की रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक के लिए संचार निदेशक के तौर पर काम किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









