
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने हमारे साथ जो किया, जुर्रत नहीं कि भारत के साथ कर दें: इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में भारत, इजरायल, चीन और अमेरिका जैसे देशों को लेकर अपनी राय रखी है. मिडिल ईस्ट आई को दिए इस इंटरव्यू में पूर्व लेजेंडरी क्रिकेटर इमरान खान ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ताकत को पहचानते हुए ये भी कहा है कि इस समय विश्व क्रिकेट को भारत कंट्रोल कर रहा है.
इंग्लैड-न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से पाकिस्तान का दौरा रद्द करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की और बीसीसीआई पर निशाना साधा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











