
इंग्लैंड जाने वाला टीम इंडिया का ये खिलाड़ी दोबारा पाया गया कोरोना पॉजिटिव
AajTak
आईपीएल-14 के दौरान ये खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गया था. आइसोलेशन से बाहर आने के लिए उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए.
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की कोरोना की रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले साहा दो हफ्ते तक आइसोलेशन में थे. आईपीएल-14 के दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे. आइसोलेशन से बाहर आने के लिए साहा की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए. हालांकि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं. शुरू में उनको बुखार हुआ था, जो अब ठीक हो चुका है. साहा को फिर से दिल्ली में आइसोलेशन में रहना होगा और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. ऋद्धिमान साहा साहा जब आईपीएल के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए थे, तब उन्होंने कहा था कि वह और उनका परिवार डरा हुआ था. हालांकि मेडिकल स्टाफ ने साहा का ख्याल रखा और अब वह ठीक हो चुके हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












