
आ रहा Apple AI Doctor! iPhone से Watch तक में मिलेगा ये फीचर
AajTak
Apple अब बड़ी तैयारी करने जा रहा है, जिसके बाद iPhone और Apple Watch यूजर्स को AI Doctor की सुविधा मिल सकती है. इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें बताया है कि मेडिकल प्रोफेशनल AI डॉक्टर को ट्रेन कर रहा है. ये AI और टेस्ट आदि का एनालाइज कर सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple धीरे-धीरे अपने ईकोसिस्टम में AI फीचर्स को शामिल कर रहा है. अब कंपनी अपने प्रोडक्ट में AI Doctor जैसी सर्विस को शामिल कर सकती हैं. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. बताते चलें कि iPhone, Apple Watch और Air Pods आदि में पहले से लाइफ सेविंग तक के फीचर्स मौजूद हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple ईकोसिस्टम के अंदर कई हेल्थ फोकस्ड फीचर्स हैं, जिसमें हार्ड रेट मॉनिटरिंग, SPo2 की जानकारी देने वाला सेंसर, ECG जैसे फीचर्स के नाम शामिल हैं. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की तरफ से जानकारी मिली है कि Apple अपने सबसे बड़े हेल्थ सेंट्रिक फीचर्स को लेकर काम कर रहा है. iPhone और Health App के अंदर यूजर्स को एक Health Coach इंटीग्रेशन का फीचर्स मिल सकता है.
तैयार हो रहा है रिपोर्ट एनालाइज करने वाला फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर्स एक तरह का एक वर्चुअल डॉक्टर होगा, यानी वह AI डॉक्टर होगा, यूजर्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. इसको लेकर अभी ट्रेनिंग चल रही है और इसको मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा ट्रेन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge की डिटेल्स लीक, अगले महीने लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
Apple पहले से देता है कई फीचर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












