
आ गया CNG ट्रैक्टर, किसानों के लिए इसमें ये 5 फायदे की बात!
AajTak
केंद्र सरकार ने साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है. खेती आसान हो और उस पर लागत कम हो, इसको लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है. खेती आसान हो और उस पर लागत कम हो, इसको लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. जुताई से लेकर कई और कामों में किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं. सरकार का दावा है कि जब किसान डीजल ट्रैक्टर छोड़कर सीएनजी ट्रैक्टर को इस्तेमाल में लाएंगे तो सालाना कम से कम 1.5 लाख रुपये की बचत होगी. दरअसल, 12 फरवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने CNG ट्रैक्टर से पर्दा उठाया. उन्होंने CNG ट्रैक्टर के कई फायदे गिनाए. सरकार का दावा है कि CNG ट्रैक्टर से किसानों को अपनी आजीविका में सुधार करने में भी मदद मिलेगी. डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर के रख रखाव पर बहुत कम खर्च आएगा, और ईंधन में काफी बचत होगी. 1. नितिन गडकरी के दावे के मुताबिक हर साल एक किसान डीजल पर 3 लाख से 3.5 लाख रुपये तक खर्च करता है. ऐसे में सीएनजी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करके वह सालाना 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकता है. क्योंकि इससे ईंधन की लागत में काफी कमी आएगी. नितिन गडकरी ने कहा कि सीएनजी किट को मेक इन इंडिया के तहत बनाया जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











