
आ गई दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस, अदाएं देखकर आप कहेंगे- ये तो नकली लग ही नहीं रही
AajTak
टिली नॉरवुड़ एक एआई अवतार है जो जल्द ही हॉलीवुड़ में लांच होने वाली है. इसे ज्यूरिख फेस्टिवल फेस्टिवल के दौरान प्रमोट किया गया. एक्टरों ने फिल्मों में एआई के इस्तेमाल पर विरोध जताया है.
फिल्म इंडस्ट्री में लाखों एक्टर्स अपना नाम बनाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन अगर उनमें से एक इंसान के बजाए एआई (AI) अवतार हो, तो बात अटपटी सी लगती है. लेकिन यह सच है. एआई के आने से बिजनेस, पढ़ाई, मीडिया और रचनात्मकता पर पड़ने वाले असर पर तो बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन हॉलीवुड भी इसके प्रभाव से दूर नहीं रह सका. हॉलीवुड कलाकार एक एआई एक्ट्रेस, टिली नॉरवुड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
कौन है टिली नॉरवुड?
टिली नॉरवुड एक एआई अवतार है, जिसे लंदन के पार्टिकल-6 स्टूडियो की नई कंपनी जिकोइया (Xicoia) ने बनाया है. पार्टिकल-6 खुद को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टैलेंट स्टूडियो बताता है.
कंपनी का कहना है कि टिली को हॉलीवुड की पहली एआई एक्ट्रेस के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. हाल ही में ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल के दौरान आयोजित हुई समिट में डच प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और पार्टिकल-6 स्टूडियो की फाउंडर, एलीन वान डेर वेल्डेन ने इसे प्रमोट करते हुए ऐलान किया कि एक टैलेंट एजेंसी ने टिली को अपना क्लाइंट भी बना लिया है और जल्द ही वह एक फिल्म साइन करेगी.
खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट
टिली के पास अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर उसने कॉफी पीते हुए, शॉपिंग करते हुए और प्रोजेक्ट की तैयारी करते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं. अभी तक उसके 33 हज़ार फॉलोअर्स हो चुके हैं. एक पोस्ट में टिली ने कुछ स्क्रीन टेस्ट शूट करने की बात भी लिखी है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











