
आस्था की अंगीठी पर कुकर्मों की कड़ाही...आश्रम नहीं अय्याशी का अड्डा चला रहा था जलेबी बाबा!
AajTak
जलेबी बाबा, जैसा नाम वैसा ही काम. कहने को तो बाबा ने शहर में तंत्र-मंत्र और आध्यात्म की दुकान सजा रखी थी, लेकिन वो अपने नाम की तरह ही अंदर से कुछ इतना टेढ़ा था कि उसने कब एक-एक कर सौ से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना डाला खुद बाबा का शिकार बननेवाली लड़कियों तक को इसका पता नहीं चला.
वो रहस्यमयी सम्मोहन क्रिया में माहिर था. वो ख़ुद को तंत्र-मंत्र का उस्ताद बताता था. वो महिलाओं को फंसाने के लिए भूत-प्रेत का ड्रामा करता था. फिर उन्हें नशीली चीज़ पिलाकर या खिलाकर बेहोश करता था. उसके बाद नशे की हालत में ही उनके साथ रेप करता था. इस दौरान वो चुपके से लड़कियों का वीडियो बना लेता था. जो लड़की एक बार उसके चंगुल में फंसती थी फिर वो बार-बार रुसवा होती थी. हम बात कर रहे हैं शातिर बिल्लूराम, उर्फ बाबा अमरपुरी, उर्फ जलेबी बाबा की.
सौ से ज्यादा शिकार जलेबी बाबा. जैसा नाम वैसा ही टेढ़ा काम. कहने को तो बाबा ने शहर में तंत्र-मंत्र और आध्यात्म की दुकान सजा रखी थी, लेकिन वो अपने नाम की तरह ही अंदर से कुछ इतना टेढा था कि उसने कब एक-एक कर सौ से ज्यादा लडकियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना डाला कि खुद बाबा का शिकार बननेवाली लड़कियों तक को इसका पता नहीं चला.
14 साल के लिए जेल गया बाबा हरियाणा के टोहाना के रहनेवाले इस ढोंगी बाबा को अदालत ने उसके किए की सजा सुना दी है. नाबालिग लड़कियों के साथ-साथ महिलाओं का यौन शोषण करने, उनकी अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने समेत और भी कई गुनाहों में अदालत ने जलेबी बाबा को 14 साल की कैद बामुशक्कत और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
रहम की भीख मांग रहा था फर्जी बाबा फतेहाबाद के एडिशनल सेशल जज बलवंत सिंह की अदालत ने जब जलेबी को कुछ इन्हीं गुनाहों में दोषी पाया, तो बाबा की हालत देखनेवाली थी. कल तक जिसकी अकड़ और ठसक के आगे अच्छे-अच्छे पानी मांगते थे, वही बाबा अदालत में खड़ा-खड़ा रो रहा था, रहम की भीख मांग रहा था. लेकिन बाबा के गुनाह ही कुछ ऐसे हैं कि अदालत ने कोई रहम नहीं किया. बाबा को सीधे बड़े घर का रास्ता दिखा दिया गया.
चलती-फिरती पोर्न फिल्म इंडस्ट्री है ये बाबा जब बाबा आजाद था यानी जब वो छुट्टा घूमता था, तो टोहाना और फतेहाबाद के इलाके में उसकी अलग ही हनक होती थी. लेकिन जब वो बाबा पकड़ा गया, तब कैसे-कैसे खुलासे हुए. नब्बे से ज़्यादा लड़कियों से बलात्कार करने के साथ-साथ सौ से ज़्यादा अश्लील फ़िल्में बना डालना कोई मामूली जुर्म नहीं है. ये आंकड़ा कुछ इतना बड़ा है कि सुनकर यकीन करना भी मुश्किल होता है. बाबा क्या है, सुन कर लगता है मानों अपने-आप में चलती-फिरती पोर्न फिल्मों की इंडस्ट्री है.
100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार इतने गुनाहों को सालों-साल छिपाए रखने के लिए किसी इंसान को जितना शातिर दिमाग होना चाहिए, बाबा कहीं उससे भी दो क़दम आगे था. तभी तो वो ना सिर्फ हरियाणा के टोहाना में बाबा बालकनाथ के आश्रम की आड़ में अपनी काली करतूतों पर सालों-साल पर्दा डाले रहने में कामयाब रहा, बल्कि नई-नई लड़कियों को भी अपना शिकार बनाता रहा. अब तक बेशक 90 लड़कियों की 120 से ज़्यादा अश्लील फिल्में पुलिस के हाथ लग चुकी हों, लेकिन खुद पुलिस को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि बाबा की ज़्यादती और अश्लील फिल्मों की सही-सही गिनती आख़िर क्या है और कहां जाकर ख़त्म होती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










