Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
आस्था, आरोप और इंतजार... वैज्ञानिक जांच के लिए सबरीमाला पहुंची SIT, फिर से जुटाए जाएंगे सैंपल

आस्था, आरोप और इंतजार... वैज्ञानिक जांच के लिए सबरीमाला पहुंची SIT, फिर से जुटाए जाएंगे सैंपल

AajTak
Thursday, February 12, 2026 03:23:11 PM UTC

केरल के सबरीमाला मंदिर में सोने की परत गायब होने के आरोपों की जांच तेज हो गई है. हाईकोर्ट की अनुमति के बाद SIT वैज्ञानिक परीक्षण के लिए नए सैंपल जुटाने के लिए मंदिर पहुंची है. इस जांच की रिपोर्ट 19 फरवरी को कोर्ट में दाखिल होगी. पढ़े पूरा मामला.

Sabarimala Gold Loss Case: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में लगे सोने की परत को लेकर विवाद चल रहा है. आरोप है कि मंदिर के कुछ पवित्र हिस्सों से सोने की परत गायब हो गई है. यही वजह है कि अब इस मामले की जांच तेज हो चुकी है. गुरुवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT पहाड़ी मंदिर पहुंची. इस बार जांच केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विज्ञान की कसौटी पर सच्चाई को परखा जाएगा. भक्तों की आस्था से जुड़े इस मामले ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

पंपा से सन्निधानम तक जांच की यात्रा पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसपी एस. ससिधरन की अगुवाई में SIT सुबह पंपा बेस कैंप पहुंची. पंपा से टीम दोपहर तक सन्निधानम के लिए रवाना हुई. यह वही स्थान है जहां मंदिर का मुख्य गर्भगृह स्थित है. जांच टीम की हर गतिविधि पर प्रशासन और अदालत की नजर है. टीम का उद्देश्य साफ है- तथ्यों को वैज्ञानिक तरीके से परखना. इस बार कोई भी पहलू अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा.

हाईकोर्ट से मिली नई अनुमति दरअसल, सोमवार को केरल हाईकोर्ट ने SIT को दोबारा सैंपल इकट्ठा करने की अनुमति दी थी. अदालत ने माना कि केवल गवाही या दस्तावेजों के आधार पर सच्चाई तय नहीं की जा सकती. सोने की परत हटाने और बदलने जैसे गंभीर आरोप मंदिर की पवित्रता से जुड़े हैं. इसलिए वैज्ञानिक जांच बेहद जरूरी है. अदालत ने साफ कहा कि सच्चाई तक पहुंचने के लिए आधुनिक फोरेंसिक तकनीक का इस्तेमाल अनिवार्य है.

कब लिए जाएंगे सैंपल? सूत्रों के अनुसार सबरीमाला मंदिर गुरुवार शाम 5 बजे मासिक पूजा के लिए खुलेगा और 17 फरवरी रात 10 बजे बंद होगा. SIT दिनभर की पूजा समाप्त होने के बाद सैंपल इकट्ठा करेगी. यानी धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वैज्ञानिक प्रक्रिया शुरू होगी. प्रशासन इस बात का ध्यान रख रहा है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. जांच और आस्था के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

किन हिस्सों से गायब हुआ सोना? SIT दो मामलों की जांच कर रही है. पहला मामला द्वारपालक प्रतिमा की प्लेटों से सोने की कथित कमी से जुड़ा है. दूसरा मामला श्रीकोविल यानी गर्भगृह के दरवाजों के फ्रेम से जुड़ा है. आरोप है कि इन हिस्सों पर चढ़ी सोने की परत में बदलाव हुआ है. कितनी मात्रा में सोना कम हुआ, क्या उसे बदला गया, और अगर हां तो कब? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

विज्ञान बनेगा सबसे बड़ा गवाह SIT ने अदालत को बताया था कि सच्चाई जानने के लिए उन्नत वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी हैं. टीम X-Ray Fluorescence Spectroscopy (XRF) से सतह की संरचना जांचेगी. Inductively Coupled Plasma Mass Spectrometry (ICP-MS) से सूक्ष्म तत्वों की पहचान होगी. Optical Emission Spectroscopy (OES) से मिश्रधातु की एकरूपता का परीक्षण किया जाएगा. इन तकनीकों से यह साफ हो सकेगा कि मूल रूप से कितना सोना था और बाद में कितना कम हुआ.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? देखें शंखनाद

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

क्या AI की गलती से ईरान में मारी गईं 160 बच्चियां? युद्ध में एल्गोरिद्म का खतरनाक सच

मिडिल ईस्ट महा जंग में जिस कदर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हुआ है इससे पहले कभी नहीं हुआ. चूंकि अब दुनिया के पास अलग अलग AI मॉडल्स हैं जो वॉर में मदद कर रहे हैं. ऐसे में क्या ईरान में स्कूली लड़कियों की मौत हुई है उसका जिम्मेदार AI तो नहीं?

'BJP को दिल्ली नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता', केजरीवाल का वार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फांसी घर विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार को दिल्ली की समस्याओं की नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता है.

नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन पर क्या बोले झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष?

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Gen Z के हीरो बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? जानिए क्या करते हैं और कितनी नेटवर्थ

Baledra Shah Profile: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. नेपाल को एक नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है. आइए जानते हैं बालेन शाह की कुल संपत्ति कितनी है और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है?

नीतीश कुमार को लेकर JDU नेताओं गुस्सा क्या 'ऑपरेशन लोटस' पर है?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर जैसे ही आई, और जेडीयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच कर जेडीयू कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे. नीतीश कुमार के समर्थकों के निशाने पर जेडीयू के ही दो नेता हैं, जिन्हें वे विलेन बताने लगे हैं.

शरद पवार के लिए संजय राउत की बैटिंग ने बढ़ाई शिवसेना की टेंशन? खफा हुए आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों पर निर्विरोध चुनाव का रास्ता लगभग साफ हो गया है, लेकिन महाविकास अघाड़ी के भीतर नई खींचतान शुरू हो गई है. शरद पवार की राज्यसभा एंट्री ने शिवसेना (UBT) के युवा नेतृत्व को असहज कर दिया है और इसी मुद्दे को लेकर आदित्य ठाकरे के खेमे की नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है.

महबूबा मुफ्ती ने जलाए ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर, कहा- जम्मू-कश्मरी के लोग ईरान के साथ

ईरान पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को श्रीनगर में जमकर प्रदर्शन हुआ. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को पुराने रिश्तों की याद दिलाते हुए सवाल उठाया कि आखिर भारत इस हमले पर खामोश क्यों है?

अब CISF करेगी बंदरगाहों की सुरक्षा, स्थापना दिवस पर अमित शाह ने किया ऐलान

संसद भवन से लेकर एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सीआईएसएफ अब बंदरगाहों की भी सुरक्षा करेगी. सरकार ने सीआईएसएफ को ड्रोन सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी भी बनाया है.

भारत का KAL प्रोजेक्ट... दुश्मनों पर कहर बरपाएगा शाहेद जैसा सुसाइड ड्रोन

भारत अब लंबी दूरी के हमलावर ड्रोन बना रहा है. IG डिफेंस का प्रोजेक्ट KAL एक स्वदेशी और लंबी दूरी का सुसाइड ड्रोन है. इसकी रेंज 1000 किमी और उड़ान समय 3-5 घंटे है. यह हाई एक्सप्लोसिव पेलोड लेकर दुश्मन के जरूरी ठिकानों पर हमला करेगा. ईरान के शाहेद से प्रेरित है.

28 साल का IAF पायलट शहीद... घर आए रिश्तेदारों से लिपटकर रोये पिता, 'ऑपरेशन सिंदूर' के जांबाज पुरवेश सुखोई हादसे में शिकार

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.

एकांश ने देश में गाड़ा झंडा... UPSC में हासिल की तीसरी रैंक, पिता हैं BJP के दिग्गज नेता, CM ने फोन पर दी बधाई

UPSC CSE 2025 final result: हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में देश भर में AIR 3 हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. अपनी मेहनत और अटूट लगन के दम पर एकांश ने लगातार तीसरी बार परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है.

'नीतीश कुमार अनुभवी खिलाड़ी, लेकिन मोदी-शाह की बिछाई बिसात में फंस गए', बिहार में बड़े फेरबदल पर भूपेश बघेल का तंज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की ताजा राजनीतिक हलचल पर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों को लेकर बघेल ने केंद्र सरकार और बीजेपी की रणनीति पर तीखे तंज कसे हैं.

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. Indian Oil Corporation ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं, जिससे रसोई के बजट के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर भी सीधा असर पड़ने वाला है.

बालेन शाह का नेपाल का PM बनना लगभग तय, चुनाव में ओली समेत कई दिग्गजों की बज गई 'घंटी'

नेपाल में चुनावी नतीजों से पहले ही सियासी तस्वीर साफ होती दिख रही है. काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह की पार्टी RSP रुझानों में सुनामी की तरह आगे है, जबकि दशकों से सत्ता में रहे पारंपरिक दल बुरी तरह पिछड़ गए हैं. अगर यही रफ्तार रही तो नेपाल की राजनीति में 36 साल बाद एक दल का प्रचंड बहुमत लौट सकता है.

'ईरान युद्ध में भारत शामिल नहीं होगा, लेकिन...', मिडिल ईस्ट संकट पर बोले शशि थरूर

मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. शशि थरूर ने कहा कि भारत सैन्य रूप से इस संघर्ष में शामिल नहीं होगा, लेकिन इसके असर से आंखें नहीं मूंद सकता. खासकर खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं.

लोकसभा में 9 मार्च को आएगा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किए व्हिप

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव 9 मार्च को आएगा. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सदस्यों को तीन लाइन के व्हिप जारी कर सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या, मां ने लगाए गंभीर आरोप

कनाडा के विंडसर के लसाल इलाके में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पहले से धमकियां मिल रही थीं और दो महीने पहले घर में आग भी लगाई गई थी. उनका दावा है कि हमलावरों ने नैन्सी के पेट में कई बार चाकू से वार कर हत्या की.

IRIS Dena के डूबने से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स

एक ओर जहां अमेरिका की एक सबमरीन ने ईरान के जंगी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया, वहीं उससे कुछ दिन पहले ईरान ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए भारत से कोच्चि में अपने दूसरे नौसैनिक जहाज के लिए डॉकिंग की अनुमति मांगी थी. भारत ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था.

BJP और कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, दिए ये निर्देश

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में गर्मी ने बढ़ाई रफ्तार, 34.4 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, AQI ‘मॉडरेट’ श्रेणी में

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, क्या सरेंडर पर ही बनेगी बात? देखें खबरदार

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल पर सट्टेबाजी! गुरुग्राम में फ्लैट पर छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर BMC स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, जानें क्या हुई बात

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

Stock Market Crash: चार दिन... 13 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, शेयर बाजार में कोहराम के पीछे ये कारण

युद्ध की वजह से शेयर बाजार में संकट गहराता जा रहा है, हर रोज निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. 4 दिन के दौरान 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब चुके हैं. शुक्रवार को निफ्टी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स करीब 1100 अंक टूटकर 79000 से नीचे बंद हुआ.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us