
आसिफ खान-सेहरावत की एंट्री... दिल्ली में अलग राह पर चलकर कांग्रेस किसका खेल बनाएगी-बिगाड़ेगी? 5 Points में समझें
AajTak
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में है. भारतीय जनता पार्टी या आम आदमी पार्टी... दिल्ली चुनाव में अलग राह पर चलकर कांग्रेस किसका गेम बनाएगी और किसका खेल खराब करेगी?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कैंडिडेट लिस्ट फाइनल करने की तैयारी में है. दिल्ली में चुनावी फाइट केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के बीच ही मानी जा रही है लेकिन इसमें तीसरा कोण भी है. 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल दिल्ली की गद्दी पर काबिज रही कांग्रेस भी चुनाव मैदान में अकेले ताल ठोक रही है.
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर मैदान में उतरे थे लेकिन बीजेपी ने सभी सातों सीटें जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया था. विधानसभा चुनाव में दोनों दलों की राहें अलग हैं तो बात इसे लेकर भी हो रही है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी आखिर किसका गेम बनाएगी और किसका बिगाड़ेगी? आम आदमी पार्टी के दो पूर्व विधायकों आसिम अहमद खान और देवेंद्र सेहरावत की कांग्रेस में एंट्री के बाद इसे लेकर बात और तेज हो गई है. इसे पांच पॉइंट में समझा जा सकता है.
1- एंटी इनकम्बेंसी के वोट बंटे तो AAP को फायदा
दिल्ली में 2015 से आम आदमी पार्टी की सरकार है. 2013 चुनाव के बाद भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनी थी जो 49 दिन चल सकी थी. लगातार 10 साल की एंटी इनकम्बेंसी के बाद सत्ता बचाए रखना किसी भी राज्य में किसी भी दल के लिए आसान नहीं होता और यही वजह है कि सत्ताधारी दल चाहते हैं कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा दल हों, उम्मीदवार हों, विकल्प हों. इसके पीछे रणनीति एंटी इनकम्बेंसी के वोट बंटने की रणनीति होती है. हाल ही में हरियाणा में भी यही हुआ और बहुकोणीय मुकाबले में बीजेपी बड़ी जीत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही थी. एंटी इनकम्बेंसी के वोट बीजेपी के साथ ही कांग्रेस और अन्य पार्टियों में बंटे तो इसका लाभ सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को ही मिलेगा.
2- पुराने वोट बेस से थोड़ा भी जोड़ पाई तो आप को नुकसान
आम आदमी पार्टी ने साल 2013 के दिल्ली चुनाव से डेब्यू किया था और पहले ही चुनाव में करीब 30 फीसदी वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. करीब 25 फीसदी वोट शेयर के साथ आठ सीटें जीतकर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. 2015 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 54.6 फीसदी वोट शेयर के साथ 67 सीटें जीत प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई. कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले और पार्टी शून्य पर सिमट गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






