
आसमान से बरस रही मिसाइलें, फिर भी गुलजार हैं बाजार... दुबई से 'आजतक' की Exclusive ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
आसमान से बरसती मिसाइलों के बीच दुबई के बाजारों में रमजान की रौनक कम क्यों नहीं हुई? 'आजतक' की इस Exclusive ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए, कैसे ईरानी हमलों के मलबे और 112 घायलों की खबर के बावजूद भारतीय व्यापारी और प्रवासी पूरी तरह बेखौफ हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है. हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अब तक हिंसा के सबसे बड़े असर से काफी हद तक बचा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध की आहट यहां भी साफ महसूस की जा सकती है. हालात को देखते हुए अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं और आम लोग भी क्षेत्र में पल-पल बदलते घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए हैं.
जब आजतक की टीम दुबई के डेरा इलाके की गलियों में दाखिल हुई, तो वहां का मंजर बहुत कुछ बयां कर रहा था. आसमान से बरसते बारूद के बीच यहां के माहौल में एक अजीब सी सतर्कता तो है, लेकिन खौफ का नामोनिशान नहीं. लोग सावधान जरूर हैं, पर उन्होंने डर को अपनी दिनचर्या पर हावी नहीं होने दिया है. रोजमर्रा की जिंदगी अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ रही है.
भले ही कुछ सड़कों पर ट्रैफिक थोड़ा कम नजर आया, लेकिन डेरा के बाजारों की रौनक रत्ती भर भी कम नहीं हुई है. खासकर रमजान के इस पाक महीने में इफ्तार के बाद का नजारा तो देखते ही बनता है. बाजारों में वही पुरानी और जबरदस्त चहल-पहल लौट आती है, जो यह साफ बताती है कि दुबई की धड़कनें किसी भी धमकी से रुकने वाली नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: 'मेरे बयान को दुश्मन ने तोड़ा-मरोड़ा...', पड़ोसी देशों से माफी पर बोले ईरानी राष्ट्रपति
भारतीय व्यापारियों ने भी जताया भरोसा
डेरा के इन व्यस्त इलाकों में बड़ी संख्या में अलग-अलग देशों से आए प्रवासी मजदूर और बड़े व्यापारी रहते हैं. हमने जब उनसे बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वे हालात को समझ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई डर नहीं सता रहा. इलाके के रहने वाले महमूद ने आजतक से बात करते हुए कहा, 'देखिए, अगर कोई भी खतरा होता है तो सरकार हमें तुरंत बता देती है. हमें यहां के सिस्टम और अधिकारियों पर पूरा भरोसा है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









