
आसमान में एक साथ फोड़ दिए 1000 रॉकेट, देखें VIDEO
AajTak
वीडियो को देखने के बाद कोई भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएगा. कुछ युवकों ने रात के अंधेरे में एक दो नहीं बल्कि 1000 रॉकेट आसमान में फोड़ दिए, वो भी एक साथ. यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 18 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
राजस्थान के एक लड़के ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएगा. दिलराज सिंह ने रात के अंधेरे में एक दो नहीं बल्कि 1000 रॉकेट (Firecrackers) आसमान में फोड़ दिए, वो भी एक साथ.
जिस वक्त एक के बाद एक रॉकेट आसमान में फूटे, रात में दिन जैसा नजारा हो गया. पूरा इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया. एरियल व्यू में तो नजारा देखते ही बन रहा है.
दिलराज सिंह अक्सर अपने चैनल पर एक्सपेरिमेंट वाले वीडियो अपलोड करते रहते हैं. इस वीडियो में उन्होंने दिवाली पर प्रयोग किए जाने रॉकेट को फोड़ने का काम किया. लेकिन उन्होंने दो-चार रॉकेट नहीं फोड़े बल्कि 1000 रॉकेट में एक साथ आग लगाकर उन्हें आसमान की ओर रवाना कर दिया.
जैसे ही ये रॉकेट आसमान में फूटने शुरू हुए, नजारा देखने वाला हो गया. आसमान Firecrackers की रोशनी में डूब गया.
बता दें कि इस वीडियो को MR. INDIAN HACKER नाम के YouTube चैनल पर अपलोड किया गया.
हालांकि, बाद में उन्होंने इस वीडियो को प्राइवेट कर दिया, लेकिन कई अन्य लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












